Bhaisaha Mela News: मेले में उखड़ कर गिरा 60 फीट का झूला; 30 लोग घायल, दो बच्चों की हालत गंभीर – RGH NEWS
देश

Bhaisaha Mela News: मेले में उखड़ कर गिरा 60 फीट का झूला; 30 लोग घायल, दो बच्चों की हालत गंभीर

Bhaisaha Mela News उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में बुधवार की रात एक बड़ा हादसा हो गया। खड्डा थाना क्षेत्र के भैसहा नारायणी नदी तट पर आयोजित ऐतिहासिक चार दिवसीय मेले में 60 फीट ऊंचा एक विशाल झूला अचानक टूटकर गिर गया। इस भयानक दुर्घटना में महिलाओं और बच्चों समेत करीब 30 से 40 लोग घायल हो गए हैं। मेले में देखते ही देखते मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

 

60 फीट उचाई से गिरा झूला

हादसा उस वक्त हुआ जब चैत्र पूर्णिमा के अवसर पर प्राचीन दुर्गा मंदिर के पास लगे मेले में भारी भीड़ उमड़ी थी। पूर्वांचल के साथ-साथ बिहार और नेपाल से भी लोग यहाँ पहुंचे थे। Jhula Hadsa News

चश्मदीदों और घायलों के मुताबिक, झूला शुरू होते ही उसमें से अजीब आवाजें आने लगी थीं। लोगों ने ऑपरेटर को झूला रोकने के लिए चिल्लाकर कहा भी, लेकिन उसने अनसुना कर दिया। महज दो बार घूमने के बाद 60 फीट ऊंचा झूला तेज आवाज के साथ उखड़कर नीचे गिर गया। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त झूले पर लगभग 80 लोग सवार थे। अचानक गिरने से लोग एक-दूसरे के ऊपर दब गए।

 

 

Read more Toaster: राजकुमार राव-सान्या मल्होत्रा स्टारर ‘टोस्टर’ का ट्रेलर हुआ आउट, जानिए कब होगी OTT पर रिलीज

Kushinagar Mela Accident दो बच्चों की हालत नाज़ुक

Bhaisaha Mela Newsसूचना मिलते ही खड्डा विधायक विवेकानंद पांडे और डीएम महेंद्र तंवर मौके पर पहुंचे। प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर घायलों को तत्काल अस्पताल पहुँचाया। शुरुआती जांच में झूला संचालन में बड़ी लापरवाही की बात सामने आ रही है।फिलहाल मेला स्थल पर भारी पुलिस बल तैनात है साथ ही दो बच्चों की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है

Related Articles

Back to top button