देश

Massive Eartquake in India:दिल्ली-NCR में भूकंप के तेज झटके, जम्मू-कश्मीर तक हिली धरती; जानिए रिएक्टर स्केल पर कितनी रही तीव्रता

Massive Eartquake in India भारत समेत दुनियाभर के विभिन्न देशों में बीते कुछ समय से भूकंप के झटके लगातार महसूस किए जा रहे हैं। कई जगहों पर भूकंप के कारण हजारों लोगों की जान भी गई है। ऐसे में सभी के मन में भूकंप को लेकर डर बैठा रहता है। इस बीच अब शुक्रवार की रात को दिल्ली एनसीआर समेत भारत के विभिन्न प्रदेशों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं जिसने लोगों को डराकर रख दिया है। भूकंप के ये झटके जम्मू-कश्मीर और पंजाब में भी महसूस किए गए हैं। आइए जानते हैं कि इस भूकंप का केंद्र कहां था और इसकी तीव्रता कितनी थी।

 

Read more Chhatisgarh News: मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना: ससौली-छिरोपारा के ग्रामीणों को मिली सुगम आवागमन की सुविधा

 

Massive Eartquake in Indiaदिल्ली एनसीआर क्षेत्र में शुक्रवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। दिल्ली के साथ ही भूकंप के झटके कश्मीर के भी विभिन्न हिस्सों में महसूस किए गए हैं। इसके अलावा पंजाब के पठानकोट में भी भूकंप के झटके लगे हैं। सामने आई जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को आए इस भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान में बताया जा रहा है। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.9 मापी गई है।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button