रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Raigarh News : महामंत्री अनुराग गुप्ता ने उठाई हण्डी चौक की सुरक्षा की मांग, बोले—5 सड़कों के इस जंक्शन पर बनें स्पीड ब्रेकर

Raigarh News :  रायगढ़। शहर के व्यस्त हण्डी चौक पर लगातार हो रहे सड़क हादसों को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अनुराग गुप्ता ने निगम प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने जनहित में अपील करते हुए कहा कि इस चौक पर पांचों सड़कों पर स्पीड ब्रेकर बनाए जाएं, ताकि तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण हो सके।

Read More : Raigarh News : रायगढ़ में औद्योगिक प्रदूषण पर फूटा कांग्रेस का गुस्सा प्रदूषण फैलाने वाले प्लांट बंद करने की मांग जिला अध्यक्ष शाखा यादव बोले जिंदगी से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, प्रदूषण और सुरक्षा में लापरवाही करने वाले उद्योगों पर तत्काल कड़ी कार्रवाई हो

गुप्ता ने बताया कि हण्डी चौक ऐसा प्रमुख जंक्शन है, जहां एक साथ पांच मुख्य सड़कों का मिलन होता है। यहां रोजाना भारी यातायात रहता है, लेकिन सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं होने के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। हाल ही में हुए एक जबरदस्त एक्सीडेंट ने एक बार फिर इस समस्या को उजागर कर दिया है।

उन्होंने कहा कि तेज गति से वाहन क्रॉस करने के कारण लोगों की जान-माल पर लगातार खतरा बना हुआ है। यदि समय रहते यहां स्पीड ब्रेकर नहीं बनाए गए तो ऐसे हादसे और बढ़ सकते हैं।

Read More : Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिनों तक गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

महामंत्री अनुराग गुप्ता ने निगम प्रशासन से मांग की है कि हण्डी चौक सहित ऐसे सभी संवेदनशील और दुर्घटनाग्रस्त स्थानों को चिन्हित कर वहां जरूरी सुरक्षा उपाय किए जाएं, ताकि आम जनता को राहत मिल सके और भविष्य में दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button