Ration Card E-KYC News: राशन कार्ड हितग्राहियों के लिए जरूरी खबर, फटाफट निपटा लें ये जरूरी काम नहीं तो कट जाएगा नाम – RGH NEWS
बिजनेस

Ration Card E-KYC News: राशन कार्ड हितग्राहियों के लिए जरूरी खबर, फटाफट निपटा लें ये जरूरी काम नहीं तो कट जाएगा नाम

Ration Card E-KYC News जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत सभी राशन कार्डधारी हितग्राहियों (Ration Card Holder) के लिए eKYC (इलेक्ट्रॉनिक केवाईसी) कराना अनिवार्य कर दिया गया है। शासन द्वारा निर्धारित समय-सीमा के भीतर इस प्रक्रिया को पूर्ण करने के निर्देश जारी किए गए हैं। संचालनालय, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण, नया रायपुर से प्राप्त निर्देशों के अनुसार जिले के सभी राशनकार्डधारी हितग्राहियों (05 वर्ष से कम आयु के बच्चों को छोड़कर) का eKYC कराया जाना आवश्यक है।

 

ये दस्तावेज होंगे अनिवार्य

Ration Card E-KYC Kaise Kare जिला प्रशासन द्वारा लोगों को जागरूक करने के लिए व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। साथ ही समस्त हितग्राहियों से अपील की गई है कि वे इस कार्य को गंभीरता से लेते हुए अनिवार्य रूप से और शीघ्रता से अपना eKYC पूर्ण कराएं। हितग्राही अपने नजदीकी शासकीय उचित मूल्य दुकान (राशन दुकान) में जाकर अथवा “मेरा eKYC” मोबाइल एप के माध्यम से यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। eKYC के लिए आधार से लिंक मोबाइल नंबर या आवश्यक पहचान दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य होगा।

 

Read more CG Anganwadi Bharti 2026: छत्तीसगढ़ के इन जिलों में आंगनबाड़ी सहायिका के पदों पर निकली बंपर भर्ती, जानिए कैसे करें आवेदन

प्रशासन ने दी ये चेतावनी

Ration Card E-KYC Newsप्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय-सीमा के भीतर eKYC पूर्ण नहीं किए जाने की स्थिति में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत मिलने वाले राशन एवं अन्य लाभ प्राप्त करने में बाधा उत्पन्न हो सकती है। अतः सभी हितग्राहियों से पुनः आग्रह किया गया है कि वे जागरूक बनें, अन्य लोगों को भी प्रेरित करें तथा बिना विलंब के अपना मज्ञल्ब् कार्य पूर्ण कर शासन की इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया में सहयोग प्रदान करें

Related Articles

Back to top button