Chhattisgarh news: स्कूलों का समय बदलाः छत्तीसगढ़ के इस जिले में डीईओ ने जारी किया आदेश

Chhattisgarh news अप्रैल का महीना शुरू होते ही गर्मी का दौर शुरू हो चुका है। प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान तेजी से बढ़ रहा है और लोगों को अब से ही तपती धूप का सामना करना पड़ रहा है। बढ़ते तापमान को देखते हुए अम्बिकापुर जिले में स्कूलों के समय में बदलाव (School Timing Change) किया गया है। 11 अप्रैल 2026 से जिले के सभी स्कूल सुबह 07:30 बजे से 11:30 बजे तक संचालित होंगी।
School Timing Change दरअसल, जिले में छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल परीक्षा तथा कक्षा पहली से पांचवीं एवं छठवीं से आठवीं बोर्ड एवं स्थानीय वार्षिक परीक्षाएं प्रातः प्रथम पाली में संचालित हो रही हैं, जिसके कारण कक्षा नवमी एवं ग्यारहवीं की परीक्षाएं दोपहर द्वितीय पाली में संचालित की जा रही हैं, जो कि 10 अप्रैल 2026 को समाप्त हो जायेंगी।
Read more Toll Rates Increased: एक्सप्रेसवे पर सफर करना हुआ महंगा, Toll Tax में ₹85 तक की बढ़ोतरी
Chhattisgarh newsइसके उपरांत 11 अप्रैल 2026 से जिले के समस्त शासकीय/अशासकीय/अनुदान प्राप्त विद्यालय पूर्ववत् प्रातः 07:30 बजे से 11:30 बजे तक संचालित होंगी। विद्यालीन छात्र/छात्राओं, शिक्षकों एवं अन्य स्टाफ को गर्मी तथा लू से बचाव एवं सावधानी की सलाह दी जाती है। गर्मी तथा लू से बचाव के सभी आवश्यक उपाय एवं व्यवस्था सुनिश्चित करें



