Realme 16 5G: Realme ने भारत का पहला सेल्फी मिरर वाला फोन किया लॉन्च, यहां जानें कितना है कीमत

Realme 16 5G भारत में लॉन्च हो गया है। रियलमी का यह फोन सेल्फी मिरर के साथ लॉन्च होने वाला भारत का पहला फोन है। इस फोन में 7000mAh की बैटरी, AMOLED डिस्प्ले जैसे तगड़े फीचर्स दिए गए हैं। चीनी ब्रांड का यह फोन स्लिम डिजाइन और Google Pixel जैसे कैमरा मॉड्यूल के साथ आता है। रियलमी पहले ही इस सीरीज के प्रो मॉडल्स को भारतीय बाजार में उतार चुका है।
Realme 16 5G की कीमत
Realme 16 5G को भारत में 31,999 रुपये की शुरुआती कीमत में पेश किया गया है। इस प्राइस रेंज में आने वाले OnePlus, Vivo आदि के फोन को यह टक्कर देगा। यह फोन एयर ब्लैक और एयर व्हाइट कलर में आता है। इस फोन को ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से प्री-ऑर्डर कर सकते हैं। फोन की सेल 5 अप्रैल को आयोजित की जाएगी।
8GB RAM + 128GB – 31,999 रुपये
8GB RAM + 256GB – 33,999 रुपये
12GB RAM + 256GB – 36,999 रुपये
चीनी कंपनी लॉन्च ऑफर के तहत फोन की खरीद पर 2,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। इसके अलावा 6,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस मिलेगा। फोन की खरीद पर नो-कॉस्ट EMI का भी लाभ मिल रहा है।
Read more सुबह से लेकर देर रात तक की हर बड़ी और खास खबर पढ़े सिर्फ RGH NEWS पर
Realme 16 5G के फीचर्स
रियलमी के इस मिड बजट फोन में 6.57 इंच का FHD+ डिस्प्ले मिलता है। फोन में पंच-होल डिजाइन वाला AMOLED डिस्प्ले मिलता है। इसका डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और 4,200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। इस फोन में MediaTek Dimensity 6400 Turbo प्रोसेसर मिलता है। इसके साथ 12GB रैम और 256GB तक स्टोरेज मिलता है।



