KKR vs SRH: हैदराबाद ने केकेआर को 65 रन से हराया, IPL में KKR की लगातार दूसरी हार
KKR vs SRH IPL के 19वें सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद ने पहली जीत हासिल की। टीम ने कोलकाता नाइट राइडर्स को उन्हीं के होमग्राउंड पर 65 रन से हरा दिया। यह 2024 की चैंपियन KKR की लगातार दूसरी हार है, इससे पहले टीम को मुंबई इंडियंस ने हराया था। वहीं SRH को बेंगलुरु से हार मिली थी।
ईडन गार्डन्स स्टेडियम में KKR ने बॉलिंग चुनी। हैदराबाद ने 8 विकेट खोकर 226 रन बनाए। कोलकाता 16 ओवर में 161 रन बनाकर सिमट गई। टीम से अंगकृष रघुवंशी ने फिफ्टी लगाई। ब्लेसिंग मुजरबानी ने 4 और वैभव अरोड़ा ने 2 विकेट लिए।
SRH से हेनरिक क्लासन ने फिफ्टी लगाई, उन्होंने 4 विकेट गिर जाने के बाद नीतीश रेड्डी के साथ 82 रन जोड़े और टीम को 200 के पार पहुंचाया था। रेड्डी ने 39 रन बनाने के बाद 2 विकेट भी लिए। उनके अलावा ईशान मलिंगा को भी 2 विकेट मिले। जयदेव उनादकट ने 3 विकेट लिए।
अंगकृष रघुवंशी ने खेली 52 रन की पारी
कोलकाता के लिए फिन एलन ने 28 रन जबकि कप्तान अजिंक्य रहाणे ने 8 रन की पारी खेली। अंगकृष रघुवंशी ने 29 गेंदों पर 52 रन की पारी खेली जबकि कैमरन ग्रीन 2 रन पर रन आउट हो गए। रिंकू सिंह 35 रन बनाकर चलते बने जबकि अनुकूल रॉय डक पर विकेट गंवा बैठे। सुनील नरेन 12 रन बनाकर आउट हुए। कार्तिक त्यागी ने 5 रन बनाए और अपना विकेट गंवा दिया।
केकेआर की प्लेइंग इलेवन
अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरन ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी, ब्लेसिंग मुजरबानी।
कोलकाता नाइट राइडर्स इम्पैक्ट प्लेयर: फिन एलन, मनीष पांडे, सौरभ दुबे, रोवमैन पॉवेल, तेजस्वी दहिया।
हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन
KKR vs SRHअभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, इशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, नितिश कुमार रेड्डी, सलिल अरोड़ा, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, जयदेव उनादकट, डेविड पायने।
KKR vs SRHसनराइजर्स हैदराबाद इम्पैक्ट प्लेयर: हर्षल पटेल, लियाम लिविंगस्टोन, ईशान मलिंगा, आर स्मरण, साकिब हुसैन।



