रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

*✍️गोला-चारु रोड पर एक्सीडेंट: ब्रेक फेल होने से ट्रक पलटा, मौके पर पहुंची पुलिस; पीछे से आ रहे डीजल लोडेड टैंकर ने PCR वैन में मारी टक्कर…*

RGHNEWS प्रशांत तिवारी दुलमी, रामगढ़/-* रजरप्पा थाना क्षेत्र के गोला-चारु रोड पर शुक्रवार को मुर्गी दाना लोडेड ट्रक ब्रेक फेल होने से घाटी में पलट गया। ड्राइवर केबिन में फंस गया। घटना की सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची। जवानों को उतार पीसीआर वैन गैस कटर लाने के लिए जा रही थी कि पीछे से आ रहे डीजल लोडेड टैंकर ने वैन में टक्कर मार दी। इससे टैंकर मौके पर पलट गया और सड़क पर डीजल बहने लगा। इस घटना में टैंकर, पीसीआर और ट्रक ड्राइवर जख्मी हुए हैं। इसमें ट्रक ड्राइवर की स्थिति गंभीर है।

घटना की जानकारी पर रजरप्पा पुलिस मौके पर पहुंची और लगभग दो घंटे बाद मुर्गी दाना लोडेड ट्रक के केबिन में फंसे ड्राइवर हजारीबाग चरही निवासी निरंजन करमाली को बाहर निकाला। उसे गोला अस्पताल भेजा गया। इधर, सड़क पर डीजल गिरने और दुर्घटना से लगभग दो घंटे तक गोला चारु रोड बाधित रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button