Bank Holidays in April 2026: इस महीने 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, जानें आपके शहर में कब-कब रहेगी छुट्टी, देखें पूरा कैलेंडर – RGH NEWS
बिजनेस

Bank Holidays in April 2026: इस महीने 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, जानें आपके शहर में कब-कब रहेगी छुट्टी, देखें पूरा कैलेंडर

Bank Holidays in April 2026: इस साल अप्रैल में देश के अलग-अलग राज्यों में कुल 14 दिन बैंकों की छुट्टी रहेगी। अप्रैल 2026 में 4 रविवार और 2 शनिवार की छुट्टियों के अलावा अलग-अलग स्थानीय त्योहारों की कुल 8 छुट्टियां रहेंगी। यहां हम जानेंगे कि आपके राज्य में किस दिन बैंकों की छुट्टी रहेगी।

 

Read more Sovereign gold bonds: सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड से हुई कमाई पर देना होगा Tax, नया नियम आज से लागू

 

अप्रैल में 4 रविवार और 2 शनिवार के साथ कुल 14 छुट्टियां

अप्रैल 2026 में 5, 12, 19 और 26 तारीख को रविवार की वजह से देश के सभी बैंकों की छुट्टी रहेगी। इसके अलावा, 11 अप्रैल को महीने का दूसरा शनिवार और 25 अप्रैल को महीने का चौथा शनिवार रहेगा, जिसकी वजह से पूरे देश में सभी बैंक बंद रहेंगे। इनके अलावा, देश के अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग मौकों और स्थानीय त्योहारों की वजह से 1, 2, 3, 14, 15, 16, 20 और 21 अप्रैल को भी बैंकों की छुट्टी रहेगी।

 

 

आपके राज्य में कब-कब बंद रहेंगे बैंक

तारीख किन राज्यों में रहेगी बैंकों की छुट्टी
1 अप्रैल मिजोरम, सिक्किम, नागालैंड, झारखंड, मेघालय और हिमाचल प्रदेश को छोड़कर सभी राज्यों के सभी बैंक बंद रहेंगे
2 अप्रैल केरल में सभी बैंकों की छुट्टी रहेगी
3 अप्रैल त्रिपुरा, असम, राजस्थान और जम्मू-कश्मीर को छोड़कर सभी राज्यों के सभी बैंक बंद रहेंगे
14 अप्रैल मिजोरम, मध्य प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, दिल्ली, छत्तीसगढ़, मेघालय और हिमाचल प्रदेश को छोड़कर सभी राज्यों के सभी बैंक बंद रहेंगे
15 अप्रैल त्रिपुरा, असम, अरुणाचल प्रदेश, केरल, पश्चिम बंगाल और हिमाचल प्रदेश में सभी बैंकों की छुट्टी रहेगी
16 अप्रैल असम में सभी बैंकों की छुट्टी रहेगी
20 अप्रैल कर्नाटक में सभी बैंकों की छुट्टी रहेगी
21 अप्रैल त्रिपुरा में सभी बैंकों की छुट्टी रहेगी

इन राज्यों में लगातार 3-3 दिन बंद रहेंगे बैंक

अप्रैल में देश के दो राज्यों में लगातार 3-3 दिनों की छुट्टी रहेगी। इस महीने असम और केरल में बैंक लगातार 3-3 दिन बंद रहेंगे। असम में 11 और 12 अप्रैल को शनिवार-रविवार की लगातार 2 छुट्टियों के बाद 13 को बैंक खुलेंगे और फिर 14, 15 और 16 को अलग-अलग त्योहारों और उत्सवों की वजह से लगातार 3 दिन बैंकों की छुट्टी रहेगी। इसके बाद, 18 को बैंक खुलेंगे और फिर 19 को रविवार की वजह से राज्य के सभी बैंक बंद रहेंगे। वहीं दूसरी ओर, केरल में 1, 2 और 3 अप्रैल को लगातार 3 दिनों तक बैंकों की छुट्टी रहेगी। 1 अप्रैल को देश के ज्यादातर राज्यों में वित्त वर्ष की क्लोजिंग की वजह से सभी बैंक बंद रहेंगे। 2 अप्रैल को मौंडी थर्सडे और 3 अप्रैल को गुड फ्राइडे के लिए केरल के सभी बैंक बंद रहेंगे।

Related Articles

Back to top button