Chhattisgarh today news: रायपुर में डबल मर्डर से मचा हड़कंप, पूर्व पुलिसकर्मी ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट

Chhattisgarh today news शहर से लगे सेमरिया इलाके में एक सनसनीखेज डबल मर्डर का मामला सामने आया है। यहां एक पूर्व पुलिसकर्मी ने अपनी पत्नी और सौतेली बेटी की निर्मम हत्या कर दी। (Raipur Double Murder News) आरोपी की पहचान गुलाब साहू के रूप में हुई है, जिसने टंगिया से हमला कर अपनी पत्नी लता साहू और बेटी चित्रा की जान ले ली। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

हत्या के पीछे इस बात की आशंका
बताया जा रहा है कि आरोपी गुलाब साहू और मृतका लता साहू ने करीब चार साल पहले दूसरी शादी की थी। आशंका जताई जा रही है किसी घरेलू विवाद के चलते इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया गया। (Raipur Double Murder News) विधानसभा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस मौके पर, जांच जारी
Chhattisgarh today newsघटना की सूचना मिलते ही विधानसभा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पूरे मामले की जांच जारी है।



