PBKS vs GT: पंजाब ने गुजरात को 3 विकेट से हराया, कूपर कॉनली बने मैच के हीरो

PBKS vs GT IPL के चौथे मैच में पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को 3 विकेट से हरा दिया। मुल्लांपुर में मंगलवार को PBKS ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी। GT ने 6 विकेट खोकर 162 रन बनाए।
पंजाब ने 19.1 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर टारगेट हासिल किया इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026)का चौथा मैच मंगलवार (31 मार्च) को पंजाब किंग्स (PBKS) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। गुजरात टाइटंस ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 162 रन बनाए। पंजाब किंग्स के लिए विजयकुमार वैशाख और युजवेंद्र चहल ने बेहतरीन गेंदबाजी की। गुजरात टाइटंस के लिए कप्तान शुभमन गिल ने सबसे ज्यादा रन बनाए।
गुजरात टाइटंस के लिए शुभमन गिल ने 27 गेंद पर 39 रन बनाए। जोस बटलर ने 33 गेंद पर 38 रन बनाए। ग्लेन फिलिप्स ने 17 गेंद पर 25 रन बनाए। वाशिंगटन सुंदर ने 16 गेंद पर 18 रन बनाए। राहुल तेवतिया ने 10 गेंद पर नाबाद 11 रन बनाए। साई सुदर्शन ने 11 गेंद र 13 र बनाए। शाहरुख खान ने 4 रन बनाए। राशिद खान बगैर खाता खोले नाबाद रहे। पंजाब किंग्स के लिए विजयकुमार वैशाख ने 34 रन देकर 3 विकेट झटके। युजवेंद्र चहल ने 28 रन देकर 2 विकेट लिए। मार्को यानसेन ने 20 रन देकर 1 विकेट लिए। गुजरात टाइटंस के लिए अशोक शर्मा और ग्लेन फिलिप्स को डेब्यू का मौका मिला।
पंजाब किंग्स की प्लेइंग XI: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहाल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसेन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैशाख, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।
पंजाब किंग्स इम्पैक्ट प्लेयर ऑप्शन: प्रियांश आर्या, हरप्रीत बरार, प्रवीण दुबे, विष्णु विनोद, सूर्यांश शेडगे।
PBKS vs GTगुजरात टाइटंस की प्लेइंग XI: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, एम शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, अशोक शर्मा, मोहम्मद सिराज।
गुजरात टाइटंस इम्पैक्ट प्लेयर ऑप्शन: प्रसिद्ध कृष्णा, जेसन होल्डर, जयंत यादव, मानव सुथार, कुमार कुशाग्र।



