Price Hike April 1: ब्रेड-बिस्किट से लेकर जूते-चप्पल तक 1 अप्रैल से हो जाएंगे महंगे, 25% तक की होगी बढ़ोतरी

Price Hike April 1: मध्यप्रदेश के साथ-साथ देशभर में आम लोगों की जेब पर बड़ा असर पड़ने वाला है। 1 अप्रैल 2026 से रोजमर्रा की कई जरूरी चीजों की कीमतों में 20–25% तक बढ़ोतरी हो सकती है। इसमें ब्रेड, बिस्किट, जूते-चप्पल, प्लास्टिक उत्पाद, साबुन-सर्फ जैसी चीजें शामिल हैं।
क्या है कारण?
इस महंगाई की सबसे बड़ी वजह कच्चे तेल की कीमतों में उछाल और Israel–Iran conflict से पैदा हुई वैश्विक अस्थिरता बताई जा रही है। जिसकी वजह से पेट्रोकेमिकल उत्पाद महंगे हो गए हैं। वहीं सप्लाई चेन भी प्रभावित हुई है।
कितनी बढ़ेगी कीमतें?
ब्रेड: ₹30 से बढ़कर ₹35 तक
बिस्किट: ₹5 का पैकेट ₹6 तक
चप्पल: ₹100 से ₹120
1 किलो सर्फ: ₹15–20 तक महंगा
बताया जा रहा है कि, कंपनियां मार्च तक पुराने स्टॉक को पुराने दामों पर बेचेंगी, लेकिन अप्रैल से नए रेट लागू होंगे।
रॉ मटेरियल में जबरदस्त उछाल
उद्योगों में इस्तेमाल होने वाले कच्चे माल की कीमतों में भी भारी बढ़ोतरी हुई है। जिसमें प्लास्टिक दाना ₹80–90 से बढ़कर ₹170–180/kg हो जाएगा, एसिड स्लरी ₹90 से ₹300/kg, मेथनॉल।₹35 से ₹50/kg, ऐसीटोन ₹70 से ₹125/kg और AOS ₹35 से ₹72/kg रुपए हो सकता है।
वहीं कई केमिकल्स की कीमतें 200–300% तक बढ़ चुकी हैं, जिससे उत्पादन लागत पर सीधा असर पड़ा है।
उद्योगों पर असर
Association of Industries Madhya Pradesh के अध्यक्ष योगेश मेहता के अनुसार, एलपीजी सप्लाई में बाधा और कच्चे तेल पर निर्भर केमिकल्स की कीमत बढ़ने से इंडस्ट्री की लागत काफी बढ़ गई है। इंदौर जैसे औद्योगिक शहरों में 200 से ज्यादा यूनिट्स प्रभावित हुई हैं, जिनका टर्नओवर 4,000 करोड़ रुपए से ज्यादा है।
फुटवियर और प्लास्टिक सेक्टर पर ज्यादा असर
फुटवियर इंडस्ट्री पूरी तरह पेट्रोकेमिकल आधारित कच्चे माल पर निर्भर है। एसोसिएशन के मुताबिक रॉ मटेरियल 50% तक महंगा हो सकता है। वहीं फिनिश प्रोडक्ट 20–25% तक महंगे होंगे।
उद्योगपति हरीश भाटिया के अनुसार 400 ग्राम ब्रेड ₹5–6 महंगी होगी। छोटे पैकेट ₹3–4 महंगी होने के साथ साथ साबुन-सर्फ की भी कीमत बढ़ेगी। डिटर्जेंट में इस्तेमाल होने वाला एसिड स्लरी (जो कच्चे तेल से बनता है) महंगा और कम उपलब्ध हो गया है। 1 किलो सर्फ ₹15–20 तक महंगा होगा।
कंपनियों की नई रणनीति
कंपनियां सिर्फ कीमत ही नहीं बढ़ा रहीं, बल्कि पैकेट का वजन भी घटा रही हैं।
भौगोलिक संदर्भ
शहर और स्थानीय मार्गदर्शिका
₹1 की चॉकलेट: 10 ग्राम से घटकर 7–8 ग्राम
₹5 का बिस्किट पैकेट: अब ₹6 में
ये भी पढ़ें : Brazil Plane Crash : टेकऑफ के तुरंत बाद फटा विमान का इंजन, देखते ही देखते लग गई भीषण आग, प्लेन में 286 लोग थे सवार
सीधी भाषा में समझें
तेल महंगा → कच्चा माल महंगा → फैक्ट्री खर्च बढ़ा → सामान महंगा
Price Hike April 1सिर्फ इतना ही नहीं, कंपनियां अब ‘छुपी हुई महंगाई’ भी ला रही हैं। मतलब दाम थोड़ा बढ़ेगा और सामान थोड़ा कम मिलेगा। तो अप्रैल से बजट संभालकर चलाना जरूरी होगा, क्योंकि ये असर सिर्फ एक-दो चीजों पर नहीं, बल्कि आपकी रोज की पूरी शॉपिंग पर पड़ने वाला है।



