Dates vs Dried Dates: खजूर या छुहारा, जानिए सेहत के लिए कौन सा है सबसे ज्यादा फायदेमंद? – RGH NEWS
स्वास्थ्य

Dates vs Dried Dates: खजूर या छुहारा, जानिए सेहत के लिए कौन सा है सबसे ज्यादा फायदेमंद?

Dates vs Dried Dates खजूर और छुहारा दोनों ही सेहत के लिए फायदेमंद है। चलिए जानते हैं इन दोनों में क्या है ज्यादा है फायदेमंद और जानें रोज कितना खाएं?खजूर और छुहारा दोनों ही ड्राई फ्रूट्स सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते हैं। ये पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं और शरीर को ऊर्जा देने के साथ कई बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं। हालांकि, दोनों के गुण और असर अलग-अलग होते हैं, इसलिए यह जानना जरूरी है कि आपकी सेहत के लिए कौन ज्यादा फायदेमंद है और इन्हें रोज कितनी मात्रा में खाना चाहिए।

 

 

खजूर या छुहारा क्या है ज़्यादा फायदेमंद?

खजूर के फायदे:

खजूर नरम, मीठा और आसानी से पचने वाला होता है। इसमें फाइबर, आयरन, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं।यह शरीर को तुरंत एनर्जी देता है और पाचन तंत्र को मजबूत करता है। यह कब्ज की समस्या दूर करता है और खून की कमी में भी मददगार है।

 

किसके लिए बेहतर?

जिन लोगों को कमजोरी, थकान या पाचन से जुड़ी समस्या रहती है, उनके लिए खजूर काफी फायदेमंद है। ऐसे में आप 2, 4 खजूर रोज खाना पर्याप्त माना जाता है।

 

छुहारा के फायदे:

छुहारा दरअसल सूखा हुआ खजूर होता है, जो ज्यादा गाढ़ा और पोषक होता है। इसमें कैल्शियम, आयरन और विटामिन्स की मात्रा अधिक होती है। साथ ही हड्डियों को मजबूत बनाता है और शरीर को गर्म रखने में मदद करता है। कमजोरी और थकान दूर करता है और इम्यूनिटी बढ़ाने में भी सहायक होता है।

 

किसके लिए बेहतर?

जिन लोगों को हड्डियों की कमजोरी, सर्दी-जुकाम या शरीर में ठंड ज्यादा लगती है, उनके लिए छुहारा ज्यादा फायदेमंद है। 1–2 छुहारे रोज खाना काफी होता है। इसे दूध में उबालकर खाना और भी लाभकारी होता है।

 

खजूर या छुहारा क्या है बेहतर?

Dates vs Dried Datesतुरंत एनर्जी और पाचन के लिए खजूर का विकल्प बेहतर है। ताकत और हड्डियों के लिए छुहारा का सेवन ज्यादा फायदेमंद है। यानी, खजूर और छुहारा दोनों ही सेहत के लिए अच्छे हैं, बस इनके फायदे अलग-अलग हैं। आप अपनी जरूरत और मौसम के अनुसार इनका सेवन कर सकते हैं। बेहतर परिणाम के लिए इन्हें सीमित मात्रा में और नियमित रूप से खाना ही सबसे सही तरीका है

Related Articles

Back to top button