Latest Cg News: छत्तीसगढ़ में दो दिन बंद रहेंगे सरकारी दफ्तर, स्कूल और बैंक. आइए देखे छुट्टियों कि तारीख

Latest Cg News: आगामी सप्ताह ऑफिस वालों के लिए छुटियों कि भरमार लेकर आया है। क्योंकि मार्च महीने के आखिरी और अप्रैल के शुरुआती सप्ताह में लोगों को लगातार छुट्टियों का अवसर प्राप्त हो रहा है। यदि हम पूरे अप्रैल महीने की बात करें तो इस महीने में भी पर्याप्त छुट्टियां हैं, जिनमें आप परिवार और दोस्तों के साथ स्पेशल समय बिता सकते हैं। दूसरी ओर, यदि बैंक से संबंधित कोई जरूरी काम है तो उसे समय से पहले जरूर निपटा लें। तो चलिए आज जानते हैं कि कब-कब सार्वजनिक अवकाश कि घोषणा कि गई हैं।
मार्च में इस दिन रहेगी छुट्टी
वैसे तो मार्च का महीना जाने वाला है। और इस महीने होली के अलावा ईद-उल-फितर, रामनवमी के मौके पर छुट्टी रहीं, वहीं अब 31 मार्च को महावीर जयन्ती की छुट्टी रहेगी। बता दें कि इस सप्ताह के मंगलवार को महावीर जयन्ती मनाई जाएगी। यह पर्व पूरे देश में श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। इस त्यौहार को लेकर राज्य सरकार ने सार्वजनिक अवकाश का ऐलान किया है।

इस सप्ताह लगातार छुट्टियों का मौका
जानकारी के अनुसार :- 1 और 3 अप्रैल को भी सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इस दौरान सभी बैंक, स्कूल, ऑफिस बंद रहेंगे।
छत्तीसगढ़ में 3 अप्रैल (गुरुवार) को गुड फ्राइडे के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इस दिन सभी स्कूल, कार्यालय और बैंक बंद रहेंगे।
इसके बाद 4 और 5 अप्रैल को शनिवार और रविवार की साप्ताहिक छुट्टी रहेगी।

वर्ष 2026 में कुल 107 दिनों की छुट्टियां
छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा जारी कैलेंडर के अनुसार इस साल कर्मचारियों को 107 दिनों की छुट्टियां मिलेगी। पब्लिक और ऑप्शनल छुट्टियों की लिस्ट गजट में पब्लिश कर दिया गया है। सरकारी आदेशानुसार इस साल18 पब्लिक हॉलिडे, 28 जनरल हॉलिडे (शनिवार और रविवार को छोड़कर) और 61 ऑप्शनल हॉलिडे शामिल हैं।



