PAN Card Rules Change 1 April: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे PAN Card से जुड़े ये 6 नियम, जानें आपके कौन से कामों पर पड़ेगा असर – RGH NEWS
बिजनेस

PAN Card Rules Change 1 April: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे PAN Card से जुड़े ये 6 नियम, जानें आपके कौन से कामों पर पड़ेगा असर

PAN Card Rules Change 1 April: पैन कार्ड से जुड़े कुछ नियमों में 1 अप्रैल से बदलाव होने जा रहा है। अब पैन कार्ड बनवाने से लेकर बैंक में पैसे जम करने तक का तरीका बदल जाएगा।

 

 

सिर्फ आधार कार्ड के बेसिस पर नहीं मिलेगा पैन कार्ड

PAN कार्ड बनवाने के नियम में बदलाव हुआ है। अगर आप पैन बनवाने के लिए जाते हैं तो अब आपको सिर्फ आधार कार्ड ही नहीं बल्कि दूसरे डॉक्यूमेंट भी देने पड़ेंगे। सिर्फ आधार कार्ड के बेसिस पर पैन कार्ड नहीं मिलेगा। एक ऑरिजनल डॉक्यूमेंट देना जरूरी होगा। बर्थ सर्टिफिकेट या ड्राइविंग लाइसेंस भी हो सकता है।

 

बैंक ट्रांजेक्‍शन लिमिट बदली

PAN कार्ड के आधार पर बैंक ट्रांजेक्शन की लिमिट बदल गई है। पहले बैंक में कैश डिपॉजिट कराने जाने पर 50 हजार रुपये के डिपॉजिट पर PAN दिखाना जरूरी था। अब सालाना लिमिट लगा दी गई है। सालभर में बैंक अकाउंट में 10 लाख रुपये डिपॉजिट कराने पर तो PAN दिखाना अनिवार्य कर दिया गया है।

 

मोटर व्‍हीकल में पैन रूल चेंज

पहले व्हीकल खरीदने पर पैन कार्ड देना पड़ता था, लेकिन अब नियम बदल गया है। अगर आप 5 लाख से ज्यादा का वाहन खरीदते हैं तो पैन कार्ड देना पड़ेगा। चाहे वो टू-व्हीलर हो या फोर-व्हीलर। अगर पैसे की लिमिट 5 लाख रुपये क्रॉस करेगी तो पैन कार्ड देना अनिवार्य होगा। 1 अप्रैल से नियम प्रभावी होगा

 

प्रॉपर्टी खरीदने के मामले में पैन कार्ड का नियम बदला

अगर आप कोई प्रॉपर्टी खरीदते हैं और उसकी रजिस्ट्री कराते हैं तो रजिस्‍ट्रेशन वैल्‍यू या सर्किल रेट 10 लाख रुपये होने पर आपको पैन कार्ड देना होता है, जिसे अब बढ़ाकर 20 लाख रुपये कर दिया है। 1 अप्रैल से ये नियम लागू होगा।

 

2 लाख रुपये से ज्‍यादा का ट्रांजेक्‍शन

पैन कार्ड को लेकर दूसरी किसी ट्रांजेक्‍शन लिमिट में कोई बदलाव नहीं किया है, लेकिन अगर किसी ट्रांजेक्‍शन के तहत पैन दिखाने की अनिवार्यता नहीं है, तो उस कंडीशन में किसी भी तरह के 2 लाख रुपये से ऊपर के लेनदेन पर पैन कार्ड दिखाना अनिवार्य कर दिया गया है।

 

 

होटल या रेस्‍टोरेंट बिल पर पैन कार्ड

पहले रेस्‍टोरेंट का बिल या होटल का बिल कैश में सेटल करने पर 50 हजार रुपये के ऊपर पैन कार्ड देना अनिवार्य होता था, लेकिन अब इस लिमिट को बढ़ाकर 1 लाख रुपये कर दिया गया है। बीमा प्रीमियम 50 हजार रुपये से ऊपर जमा करने पर पैन कार्ड देना पड़ता था, अब इसमें भी बदलाव किया है।

Related Articles

Back to top button