CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में बारिश और तेज आंधी का अलर्ट, कई जिलों में बिजली गिरने की चेतावनी – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में बारिश और तेज आंधी का अलर्ट, कई जिलों में बिजली गिरने की चेतावनी

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मौसम लगातार बदल रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक 27 मार्च को भी प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। इसके साथ ही गरज-चमक और तेज हवाओं का दौर जारी रहेगा।

 

 

आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी

मौसम विभाग ने आज के लिए अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके साथ ही आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है, जिससे लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है।

 

तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं

फिलहाल तापमान सामान्य बना हुआ है। अगले कुछ दिनों तक तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद हल्की गिरावट देखने को मिल सकती है। रायपुर की बात करें तो आज मौसम साफ से आंशिक बादल वाला रहेगा। अधिकतम तापमान करीब 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

 

 

लोगों और किसानों के लिए सलाह

मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि खराब मौसम के दौरान खुले में न रहें और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचें। वहीं किसानों को भी अपनी फसलों को सुरक्षित रखने के लिए जरूरी कदम उठाने को कहा गया है।

 

यह भी पढ़ें: Rashifal For Today : कन्या राशि वालों आज आपको अपनी वाणी और व्यवहार पर विशेष नियंत्रण रखने की आवश्यकता है, जाने अन्य राशियों का हाल

 

 

क्यों हो रहा है मौसम खराब 

CG Weather Updateदरअसल बीते एक सप्ताह से प्रदेश भर में लगातार बारिश और अंधी की चेतावनी दी जा रही है, इसका कारण है वेस्टर्न डिस्टर्बन्स, जिसके कारण पूरे देश भर में कई जगह पर बरसात होती नजर आई है और मार्च के महीने में भी पार बढ़ने के बाद दोबारा गिरता हुआ नजर आया है। भारत मौसम विभाग रायपुर केंद्र की माने तो आने वाले कुछ दिनों तक मौसम इसी तरह बना रहेगया उसके बाद फिर से तापमान बढ़ना शुरू होगा।

Related Articles

Back to top button