PNG Connection Gas Free: गैस संकट के बीच सरकार का बड़ा ऐलान, PNG कनेक्शन लेने पर नहीं लगेगी सिक्योरिटी फीस – RGH NEWS
बिजनेस

PNG Connection Gas Free: गैस संकट के बीच सरकार का बड़ा ऐलान, PNG कनेक्शन लेने पर नहीं लगेगी सिक्योरिटी फीस

PNG Connection Gas Free: देश में गैस संकट के बीच केंद्र सरकार ने PNG कनेक्शन को बढ़ावा देने के लिए कई कदम उठाए हैं। तेल कंपनियों ने नए PNG कनेक्शन पर सिक्योरिटी फीस माफ कर दी है। इससे साथ ही 500 रुपये तक की गैस फ्री देने का ऐलान किया है।

 

 

नए ऑफर से PNG कनेक्शन बढ़ेंगे

पेट्रोलियम संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने कहा कि दिल्‍ली में सड़क बहाली शुल्‍क माफ करने का भी आदेश जारी कर दिया गया है। पाइप लाइन 24 घंटे, दिन-रात बिछाई जा सकती हैं। कंपनियों ने नए PNG कनेक्‍शन के लिए 500 रुपये तक की मुफ्त गैस और सिक्योरिटी फीस माफ करने का ऐलान किया गया है। ये कदम PNG कनेक्शन की संख्या में तेजी से इजाफा कर सकता है।

 

PNG कनेक्‍शन के लिए नोटिफिकेशन

दिल्ली में सरकार ने PNG कनेक्शन के लिए दिन के 24 घंटे और हफ्ते के 7 दिन काम करने की परमिशन दी थी। PNG कनेक्शन के विस्तार के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया गया था। आवेदन शुल्क और समय सीमा को व्यवस्थित किया गया है। पिछले 25 दिन में करीब 2.5 लाख नए PNG कनेक्शन दिए गए हैं।

 

LPG की कोई कमी नहीं

सुजाता शर्मा ने कहा कि देश में LPG की कोई कमी नहीं है। कालाबाजारी पर भी लगाम लगाई जा रही है जिसके तहत कई राज्‍यों में 24 मार्च को 2700 छापे मारे गए और 2 हजार गैस सिलेंडर जब्त किए गए। उन्‍होंने कहा कि अफवाहों पर ध्‍यान देने की जरूरत नहीं है। LPG की सप्‍लाई पर्याप्‍त है। पेट्रोल-डीजल को लेकर उन्‍होंने कहा कि रिफाइनरी अपनी पूरी क्षमता पर काम कर रही हैं। भारत के पास कुल 26 करोड़ टन रिफाइनिंग क्षमता है।

 

 

रोज LPG की ज्यादा बुकिंग

LPG रिफिल के लिए करीब 92% बुकिंग ऑनलाइन हुई थी। रोज ज्यादा बुकिंग मिल रही हैं। 26 राज्यों को 22 लाख टन कमर्शियल LPG बांटी गई। वहीं 30 हजार 5 किलो के LPG सिलेंडर बांटे गए थे।

 

ये खबर भी पढ़ें:Weather Forecast: दो पश्चिमी विक्षोभ भारत में देंगे दस्तक, आंधी-बारिश के साथ अब गिरेंगे ओले! IMD ने जारी किया Alert.

 

राष्ट्रपति ट्रंप ने पीएम मोदी को किया था फोन 

PNG Connection Gas FreeMEA के रणधीर जायसवाल ने कहा कि ग्‍लोबल लीडर्स के साथ हमारी बातचीत हो रही है। 24 मार्च को PM मोदी को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का फोन आया था। इसके अलावा PM को श्रीलंका के राष्ट्रपति का भी फोन आया था। दोनों नेताओं ने शिपिंग लाइनों को सुरक्षित रखने की जरूरत पर जोर दिया। विदेश मंत्री जयशंकर ईरान के राजदूत से मिले और उन्होंने पश्चिम एशिया के संघर्षों पर बात की थी

Related Articles

Back to top button