छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)
*✍️RGHNEWS ब्रेकिंग – रविवार को भी अब खुलेंगी दुकानें…कलेक्टर ने जारी किया आदेश… …*

रायपुर । राजधानी रायपुर में अब रविवार को भी दुकानें खुलेंगी। कलेक्टर सौरव कुमार ने रविवार को कंप्लीट लॉकडाउन में 2 बजे तक की छूट दे दी है। सप्ताह में छह दिन शाम 7 बजे तक अभी दुकानें खुल रही है, लेकिन रविवार को 2 बजे तक दुकानें खुलेगी, वहीं ब्यूटी-पार्लर और सैलून शाम 7 बजे तक खोले जा सकेंगे।कलेक्टर ने अपने आदेश में कहा है कि सभी प्रकार की अस्थायी, स्थायी दुकानें, शापिंग मॉल, व्यावसायिक प्रतिष्ठान, सुपर मार्केट , सुपर बाजार, फल सब्जी, मंडी, बाजार, शराब दुकानें, ठेला सैलून, ब्यूटी पार्लर, पार्क व जिम खोले जा सकेंगे।



