West Bengal election: पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले बहुत बड़ी खबर, दक्षिण 24 परगना ज़िले में मिले 80 ज़िंदा देसी बम, चुनाव में हिंसा फैलाने की थी साजिश – RGH NEWS
देश

West Bengal election: पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले बहुत बड़ी खबर, दक्षिण 24 परगना ज़िले में मिले 80 ज़िंदा देसी बम, चुनाव में हिंसा फैलाने की थी साजिश

West Bengal election श्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव से पहले दक्षिण 24 परगना जिले से 84 देसी बम बरामद हुए हैं। तलाशी अभियान के दौरान एक तालाब से राइफल भी बरामद की गई है।

 

दक्षिण 24 परगना: पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव नजदीक हैं लेकिन उससे पहले ही दक्षिण 24 परगना जिले से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां 84 देसी बम बरामद हुए हैं। तलाशी अभियान के दौरान एक तालाब से राइफल भी बरामद की गई है।

 

Read more CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में बढ़ने लगी गर्मी; अगले 48 घंटों में 4°C तक चढ़ेगा पारा, जानें मौसम का हाल

 

क्या है पूरा मामला?

दक्षिण 24 परगना जिले में बड़ी संख्या में कच्चे बम मिलने से हड़कंप मच गया है। पश्चिम बंगाल पुलिस ने चुनाव सुरक्षा के तहत चलाए गए तलाशी अभियान के दौरान दक्षिण 24 परगना में बड़ी संख्या में देसी बम और राइफल बरामद की है।

 

बरामदगी में बमों की संख्या 84 है और राइफल एक है। बरामदगी के संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और बिजयगंज बाजार पुलिस स्टेशन ने जांच शुरू कर दी है।

 

पश्चिम बंगाल में कब हैं चुनाव?

पश्चिम बंगाल में 2 चरणों में विधानसभा चुनाव होने हैं। यहां 23 और 29 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे और 4 मई को परिणाम आएंगे।

 

ये चुनाव पिछले विधानसभा चुनावों से अलग है। साल 2021 में वोटिंग 27 मार्च से 29 अप्रैल के बीच आठ चरणों में हुई थी। इस बार चरणों की संख्या कम है और केवल 2 चरणों में चुनाव हो रहा है।

 

ये चुनाव इसलिए भी अहम है क्योंकि पश्चिम बंगाल में कुल वोटरों की संख्या पिछले चुनावों के मुकाबले कम हुई है। राज्य में एसआईआर के बाद अंतिम मतदाता सूची से करीब 63 लाख 66 हजार वोटरों के नाम हटाए गए हैं।लगभग 60.6 लाख वोटरों के नाम अभी भी जांच के दायरे में हैं।

 

West Bengal electionटीएमसी एक बार फिर ममता बनर्जी के नाम पर चुनावी मैदान में है। ममता साल 2011 से राज्य की सीएम हैं। वहीं बीजेपी ने अभी सीएम कैंडिडेट की घोषणा नहीं की है। यहां मुख्य मुकाबला बीजेपी और टीएमसी के बीच में बताया जा रहा है। इस बार हुमांयु कबीर भी नए राजनीतिक समीकरण बना सकते हैं

Related Articles

Back to top button