Bomb threat Delhi Assembly: विधानसभा, मेट्रो और स्पीकर विजेंद्र गुप्ता को बम से उड़ाने की धमकी; सुरक्षा एजेंसी अलर्ट पर, तलाशी तेज

Bomb threat Delhi Assembly दिल्ली सरकार का आज बजट पेश होने वाला है लेकिन उससे पहले ही बम की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है। दिल्ली विधानसभा, स्पीकर विजेंद्र गुप्ता और विधानसभा मेट्रो स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है।
ईमेल के जरिए धमकी दी गई
सुबह 7:49 बजे स्पीकर विजेंद्र गुप्ता को ईमेल आया और 7:28 बजे विधानसभा को ईमेल आया। ईमेल में LG तरनजीत संधू, प्रधानमंत्री मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, फॉरेन मिनिस्टर जयशंकर और साथ में दिल्ली के मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा का भी नाम है।
धमकी मिलने के बाद सुरक्षाकर्मी विधानसभा स्पीकर के रूम में जांच करने के लिए पहुंचे हैं।
दिल्ली CM को भो धमकी भरा ईमेल
मिली जानकारी के मुताबिक, दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता को भी धमकी से भरा ईमेल आया था।
स्निफर डॉग स्क्वाड ने की चेकिंग
दिल्ली असेंबली में बम की धमकी वाले मेल के बाद स्निफर डॉग स्क्वाड वहां पहुंचा और जांच शुरू की।
बीजेपी विधायक बोले- ये एक धोखा था
बम की धमकी वाला मेल मिलने पर भाजपा विधायक अनिल गोयल ने कहा, “यह एक धोखा था। सब कुछ सुरक्षित है, हम मीटिंग के लिए जा रहे हैं।”
सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया दिल्ली का बजट
Bomb threat Delhi Assemblyधमकियों के बावजूद दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने विधानसभा में बजट पेश किया। इस बार दिल्ली का बजट तकरीबन 1 लाख 10 हजार करोड़ का है। रेखा गुप्ता ने दूसरी बार दिल्ली का बजट पेश किया है। बजट पेश करने के दौरान कई बड़े ऐलान किए गए हैं।


