Prayagraj Cold Storage Collapse: बड़ा हादसा; कोल्ड स्टोरेज बिल्डिंग ढहने से मलबें में दबकर 4 की मौत, 20 लोगों के दबे होने की आशंका – RGH NEWS
देश

Prayagraj Cold Storage Collapse: बड़ा हादसा; कोल्ड स्टोरेज बिल्डिंग ढहने से मलबें में दबकर 4 की मौत, 20 लोगों के दबे होने की आशंका

Prayagraj Cold Storage Collapse: प्रयागराज के फाफामऊ इलाके में सोमवार दोपहर एक बड़ा हादसा हुआ, जब एक कोल्ड स्टोरेज की इमारत अचानक ढह गई। मलबे में करीब 20 लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के सैकड़ों लोग जुट गए।

 

रेस्क्यू के लिए 5 जेसीबी मशीनों की मदद से मलबा हटाया जा रहा है। साथ ही एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमों को भी बुलाया गया है, जो राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं। हादसे के दौरान अमोनिया गैस का रिसाव भी हुआ, जिसकी गंध करीब 1 किलोमीटर तक फैल गई। इससे स्थानीय लोगों को सांस लेने में दिक्कत का सामना करना पड़ा और कई लोग मुंह पर कपड़ा बांधकर नजर आए।

 

 

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, कोल्ड स्टोरेज में 100 से अधिक लोग काम करते थे। हादसे के समय कई कर्मचारी अंदर मौजूद थे। पुलिस ने मामले में लापरवाही की आशंका को देखते हुए कोल्ड स्टोरेज के मैनेजर को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

 

प्रशासन ने आसपास के इलाके को सुरक्षित करने के लिए निगरानी बढ़ा दी है। राहत और बचाव कार्य जारी है, जबकि घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है।

read more Chhatisgarh news: छत्तीसगढ़ में 1 अप्रैल से शराब होगी महंगी, कांच की जगह प्लास्टिक बोतल में मिलेगी

 

कैसे हुआ हादसा ? 

हादसा प्रयागराज के फाफामऊ इलाके में स्थित कोल्ड स्टोरेज में हुआ, जहां अमोनिया गैस का रिसाव हो गया था। जिसके बाद जोरदार धमाका हुआ और इमारत ताश के पत्तों की तरह ढ़ह गई। इस घटना में करीब 20 मजदूरों के मलबे में दबे होने की आशंता जताई जा रही है।

 

वहां मौजूद लोगों ने बताया कि हादसा करीब 2:30 बजे हुआ। धमाके की वजह से बहुमंजिला इमारत ढ़ह गई। जानकारी के अनुसार कोल्ड स्टोरेज सपा के पूर्व विधायक अंसार अहमद का है, जो 60 एकड़ के इलाके में फैला हुआ है। हादसे के वक्त 100 से ज्यादा कर्मचारी काम कर रहे थे, जिसमें 20 लोग सीधा मलबे की चपेट में आ गए।

 

मौके पर पहुंची SDRF-NDRF की टीम

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, फायर ब्रिगेड और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। ज्यादा मलबे को देखते हुए तुरंत SDRF और NDRF की टीमों को तलब किया गया। फिलहाल 4 JCB की मशीनों की मदद से कंक्रीट और लोहे की गाडरों को हटाने का काम किया जा रहा है। मलबे से आ रही अमोनिया गैस की गंध से रेस्क्यू ऑपरेशन में बाधा डाल रही है, जिसके चलते बचावकर्मी मास्त पहनकर अंदर दाखिल हो रहे हैं।

 

हादसे के बाद मौके पर दर्दनाक मंजर देखने को मिला। चारों तरफ चीख-पुकार मची रही और लोग अपने परिजनों की तलाश में बेसुध नजर आए। मलबे के पास खड़े परिजन अपनों की सलामती के लिए लगातार प्रार्थना करते दिखे।

 

Prayagraj Cold Storage Collapseसोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में स्थानीय लोग अपनी जान की परवाह किए बिना घायलों को कंधों पर उठाकर अस्पताल पहुंचाते नजर आ रहे हैं। वहीं जिला प्रशासन ने पूरे क्षेत्र को घेरकर रेस्क्यू ऑपरेशन तेज कर दिया है और मलबे में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने पर फोकस किया जा रहा है

Related Articles

Back to top button