Petrol Diesel Price Today: कच्चे तेल की कीमतों में फिर लगी आग, टंकी फुल करवाने से पहले चेक करें पेट्रोल-डीजल का लेटेस्ट रेट – RGH NEWS
बिजनेस

Petrol Diesel Price Today: कच्चे तेल की कीमतों में फिर लगी आग, टंकी फुल करवाने से पहले चेक करें पेट्रोल-डीजल का लेटेस्ट रेट

Petrol Diesel Price Today  अगर आप आज अपनी गाड़ी की टंकी फुल करवाने की सोच रहे हैं, तो पहले पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जरूर चेक कर लें. मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और अमेरिका-ईरान के बीच जुबानी जंग का असर अब तेल की कीमतों पर दिखने लगा है. ग्लोबल मार्केट में कच्चा तेल (Brent Crude) $112 प्रति बैरल के पार निकल गया है, जिसका असर भारत के अलग-अलग राज्यों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर पड़ा है. इस उछाल की वजह से आज, 23 मार्च को भारत के कई राज्यों में पेट्रोल-डीजल के दाम बदल गए हैं. कहीं तेल महंगा हुआ है, तो कहीं मामूली राहत मिली है. अपनी गाड़ी की टंकी फुल करवाने से पहले जान लीजिए आज आपके शहर में पेट्रोल (Petrol Price Today) और डीजल (Diesel Price Today) का ताजा रेट….

 

कच्चे तेल में लगी आग,$112 के पार पहुंचा भाव

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखी जा रही है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान को दिए गए 48 घंटे के अल्टीमेटम के बाद ग्लोबल ऑयल मार्केट में खलबली मच गई है. सोमवार को ग्लोबल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड $112.17 प्रति बैरल पर पहुंच गया, जबकि अमेरिकी क्रूड (WTI) भी उछलकर $100 के करीब पहुंच गया. बता दें कि युद्ध शुरू होने से पहले 27 फरवरी को ब्रेंट क्रूड महज $72.48 पर था, यानी कुछ ही हफ्तों में कीमतों में भारी उछाल आया है.

 

read more Sprouted Moong Benifits: रोज सुबह अंकुरित मूंग खाने से शरीर को मिलते हैं 7 बड़े फायदे.

 

 

दिल्ली, मुंबई सहित बाकी मेट्रो शहरों में आज क्या है पेट्रोल-डीजल का रेट?

देश की सरकारी तेल कंपनियों (OMCs) ने आज सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के नए रेट (Petrol Diesel Prices) जारी किए हैं. हालांकि दिल्ली मुंबई जैसे देश के प्रमुख मेट्रो शहरों में पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई खास बदलाव नहीं हुआ है.

 

दिल्ली में पेट्रोल ₹94.77 प्रति लीटर और डीजल ₹87.67 प्रति लीटर है.

मुंबई में पेट्रोल की कीमत ₹103.54 प्रति लीटर है, जबकि डीजल₹90.03 है.

कोलकाता में आज पेट्रोल ₹105.45 प्रति लीटर और डीजल₹92.02 प्रति लीटर है.

चेन्नई में आज पेट्रोल ₹100.84 प्रति लीटर और डीजल ₹92.39 प्रति लीटर है.

बिहार-यूपी सहित इन राज्यों में पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा (Petrol-Diesel Rate Today)

बिहार में पेट्रोल 1 पैसे बढ़कर 106.95 रुपये प्रति लीटर और डीजल 93.14 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है.

यूपी में पेट्रोल 22 पैसे बढ़कर 95.00 रुपये प्रति लीटर और डीजल 68 पैसे बढ़कर 88.72 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है.

झारखंड में पेट्रोल के दाम 74 पैसे बढ़कर 99.16 रुपये प्रति लीटर और डीजल 73 पैसे बढ़कर 93.89 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है.

गोवा में पेट्रोल के दाम 44 पैसे बढ़कर 96.96 रुपये प्रति लीटर और डीजल 43 पैसे बढ़कर 88.71 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है.

केरल में पेट्रोल के दाम 44 पैसे बढ़कर 96.96 रुपये प्रति लीटर और डीजल 53 पैसे बढ़कर 96.02 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है.

Petrol Diesel Price Todayतामिलनाडु में पेट्रोल के दाम 8 पैसे बढ़कर 102.34 रुपये प्रति लीटर और डीजल 8 पैसे बढ़कर 93.89 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है.

Related Articles

Back to top button