Chhattisgarh Train Cancelled: अगर इस रूट से सफर कर रहे तो पढ़ लें ये खबर, 2 दिन तक ये ट्रेनें रहेंगी रद्द, फटाफट देख लें लिस्ट – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Chhattisgarh Train Cancelled: अगर इस रूट से सफर कर रहे तो पढ़ लें ये खबर, 2 दिन तक ये ट्रेनें रहेंगी रद्द, फटाफट देख लें लिस्ट

Chhattisgarh Train Cancelled अगर आप भी ट्रेन में सफर करते हैं तो ये खबर आपके लिए है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) ने अचानक कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है। जिसके चलते 22 और 23 मार्च को रेल यातायात प्रभावति रहेगा। दरअसल, रेलवे प्रशासन द्वारा लेवल क्रॉसिंग क्रमांक 389 पर गर्डर हटाने के लिए ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक लिया जा रहा है, जिसकी वजह से कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है।

 

22 मार्च को रद्द रहेंगी ये ट्रेनें

Chhattisgarh Train Cancelled List रेलवे से प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार (22 मार्च) को रायपुर-बिलासपुर, बिलासपुर-रायपुर, बिलासपुर-गेवरा रोड, गेवरा रोड-बिलासपुर मेमू पैसेंजर ट्रेनें रद्द रहेंगी। इसके साथ ही कोरबा-रायपुर और रायपुर-इतवारी पैसेंजर ट्रेनें भी निरस्त रहेंगी।

 

read more Raigarh News : follow-up : ग्राम आमाघाट में अवैध अफीम की खेती का भंडाफोड़

 

सोमवार (23 मार्च) को रद्द रहेंगी ये ट्रेन

इसके अलावा सोमवार को इतवारी-रायपुर तथा रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर ट्रेनों का संचालन रद्द किया गया है।

 

रविवार को आंशिक रद्द रहने वाली ट्रेन

Chhattisgarh Train Cancelled22 मार्च को झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर ट्रेन केवल बिलासपुर तक ही संचालित होगी, जबकि गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर बिलासपुर से प्रारंभ होगी। इस दौरान बिलासपुर और गोंदिया के बीच इन ट्रेनों का संचालन पूरी तरह बंद रहेगा।

Related Articles

Back to top button