Gadchiroli Naxal Surrender: नक्सलवाद पर बड़ी चोट; इस ज़िले में 68 लाख के इनामी 11 हार्डकोर नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण – RGH NEWS
देश

Gadchiroli Naxal Surrender: नक्सलवाद पर बड़ी चोट; इस ज़िले में 68 लाख के इनामी 11 हार्डकोर नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

Gadchiroli Naxal Surrender महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में नक्सलवाद के खिलाफ सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। क्षेत्र में सक्रिय 11 खूंखार नक्सलियों ने सीआरपीएफ (CRPF) के आला अधिकारियों के सामने अपने हथियार डाल कर आत्मसमर्पण कर दिया है। आत्मसमर्पण करने वाले इन नक्सलियों पर सामूहिक रूप से 68 लाख रुपये का भारी-भरकम इनाम घोषित था।

 

5 टॉप लेवल के नक्सली का हुआ आत्मसमर्पण

सरेंडर करने वाले इन 11 नक्सलियों में संगठन के कई बड़े चेहरे शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, इनमें 5 टॉप लेवल के नक्सली हैं, जिनमें DVCM खूंखार कमांडर और एरिया कमेटी मेंबर जैसे पदों पर तैनात नक्सली शामिल हैं। ये सभी लंबे समय से गढ़चिरौली और आसपास के इलाकों में नक्सली वारदातों को अंजाम देने का काम कर रहे थे।

 

 

Read more Bank Holiday: अगर बैंक जाने का प्लान है, तो रुक जाएं, कल से लगातार 4 दिन बैंक रहेंगे बंद; यहां चेक कर लें RBI की लिस्ट

 

 

नक्सली नेटवर्क को लगा तगड़ा झटका

Gadchiroli Naxal Surrender68 लाख के इनाम वाले इन नक्सलियों के मुख्यधारा में आने से नक्सली नेटवर्क को तगड़ा झटका लगा है। सीआरपीएफ और स्थानीय पुलिस ने सरेंडर करने वाले नक्सलियों का स्वागत किया है और उन्हें सरकार की आत्मसमर्पण नीति के तहत मिलने वाले लाभ देने का आश्वासन दिया है।

Related Articles

Back to top button