Oppo A6s 5G: 6,500mAh की बैटरी और 50MP कैमरा के साथ Oppo ने लॉन्च किया सस्ता 5G फोन, जानें कीमत और फीचर्स – RGH NEWS
टेक्नोलोजी

Oppo A6s 5G: 6,500mAh की बैटरी और 50MP कैमरा के साथ Oppo ने लॉन्च किया सस्ता 5G फोन, जानें कीमत और फीचर्स

Oppo A6s 5G Oppo ने मिड बजट सेगमेंट में एक और फोन भारतीय बाजार में पेश किया है। ओप्पो का यह फोन लुकवाइज iPhone 17 की तरह लगता है। फोन के बैक में वर्टिकली अलाइंड दो कैमरे लगे हैं, जो आईफोन से इंस्पायर्ड लगते हैं। इससे पहले कंपनी ने Oppo K14 5G को भी पेश किया है, जिसकी शुरुआती कीमत 17,999 रुपये है। ओप्पो का यह नया फोन Oppo A6s 5G के नाम से पेश किया गया है। फोन में 6,500mAh की बैटरी जैसे फीचर्स मिलते हैं।

 

readmore Nitish Kumar: JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नीतीश कुमार ने भरा नामांकन, पांचवी बार बनेंगे जेडीयू अध्यक्ष

 

Oppo A6s 5G की कीमत

चीनी कंपनी का यह फोन दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 4GB RAM + 128GB और 6GB RAM + 128GB में आता है। इसकी शुरुआती कीमत 18,999 रुपये है। वहीं, इसका टॉप वेरिएंट 20,999 रुपये में आता है। इसे Aurora Gold और Pulm Purple कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है। इस फोन को ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon, Flipkart के अलावा कंपनी के आधिकारिक ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर से खरीदा जा सकता है। फोन की खरीद पर 1,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट मिलेगा।

4GB RAM + 128GB – 18,999 रुपये
6GB RAM + 128GB – 20,999 रुपये

Oppo A6s 5G के फीचर्स

ओप्पो के इस फोन में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट दिया गया है, जो कि एक पुराना प्रोसेसर है। इसमें 6GB रैम के साथ 128GB तक का स्टोरेज मिलेगा। इस सस्ते फोन में 6.75 इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन में सेंटर अलाइंड पंच-होल डिजाइन वाला डिस्प्ले मिलेगा, जो डायनैमिक आईलैंड को सपोर करेगा।

 

Oppo A6s 5Gचीनी कंपनी ने इस फोन में AI फीचर्स दिए हैं। कंपनी ने इसमें Android 15 पर बेस्ड ColorOS 15 दिया है। फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 50MP का मेन और 2MP का सेकेंडरी कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 5MP का कैमरा दिया गया है। यह फोन 6,500mAh की बैटरी के साथ 44W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।

Related Articles

Back to top button