छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

*✍️शिर्डी जाने वालों के लिए खुशखबरी….हावड़ा-साईंनगर शिरडी के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन…..17 से यात्री कर सकेंगे सफर की शुरुआत…जाने पूरी जानकारी…*

छत्तीसगढ़। रेलवे ने यात्रियों की मांग और सुविधा का देखते हुए शिर्डी से हावड़ा स्पेशल ट्रेन का ऐलान कर दिया है। 17 जून से अब 2 फेरों के लिए साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन की सुविधा मिलेगी। हावड़ा से प्रत्येक गुरुवार को ये ट्रेन रवाना होगी। वहीं शिर्डी से हर शनिवार को ये ट्रेन रवाना होगी।02594 हावड़ा साईंनगर शिरडी स्पेशल ट्रेन हावड़ा से 17 और 24 जून को 14.35 बजे रवाना होगी, जो अगले दिन 19.10 बजे साईंनगर शिरडी पहुंचेगी। वहीं 02593 साईंनगर शिरडी हावड़ा स्पेशल ट्रेन 19 और 26 जून को 14.10 बजे रवाना होगी, जो 19.30 बजे हावड़ा पहुंचेगी। पांच सामान्य, आठ स्लीपर, दो एसी थ्री व एक एसी टू कोच के साथ चलने वाली यह ट्रेन हावड़ा से 14:15 बजे छूटकर 16:08 बजे खड़गपुर, 18:05 बजे टाटानगर, 19:00 बजे चक्रधरपुर, 20:30 बजे राउरकेला, 22:13 बजे झारसुगुड़ा और 01:15 बजे बिलासपुर रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।15 मिनट ठहरने के बाद ट्रेन 01:15 बजे छूटकर 03:00 बजे रायपुर, 04:00 बजे दुर्ग, 05:56 बजे गोंदिया, 08:00 बजे नागपुर पहुंचकर अकोला, भुसावल, मनमाड़, कोपरगांव स्टेशन रुकते हुए 19:10 बजे सांईनगर शिर्डी रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। शिर्डी से 14:10 बजे ट्रेन छूटेगी और 07:55 बजे बिलासपुर पहुंचेगी। हावड़ा पहुंचने का समय 19:30 बजे निर्धारित किया गया है।दक्षिण पूर्व रेलवे ने यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए हावड़ा-साईंनगर शिरडी के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button