Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में अगले 2 दिनों तक बारिश का अलर्ट, अंधड़ के साथ गिर सकते हैं ओले, IMD का अलर्ट

Chhattisgarh news उत्तर प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मौसम विभाग ने आज 18 और कल 19 मार्च को आंधी-तूफान के साथ ओलावृष्टि और हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है। रायपुर में बादल छाए हुए हैं और हवाएं चल रही हैं। मैनपाट में मंगलवार रात बारिश के साथ जमकर ओले गिरे हैं।
ओलावृष्टि से सड़कों से लेकर मैदानों तक ओलों की सफेद चादर बिछ गई। अगले तीन दिनों तक सरगुजा संभाग में बारिश और ओले का अलर्ट है।
प्रदेश में अधिकतम तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री सेल्सियस ऊपर बना हुआ था, लेकिन अगले 4 दिनों में इसमें 3-5 डिग्री की गिरावट आने की संभावना है। इसके बाद तापमान में फिर 2-4 डिग्री की धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी।
पिछले 24 घंटे में तापमान की बात करें तो सबसे अधिक अधिकतम तापमान दुर्ग में 37.4°C दर्ज किया गया है। वहीं, सबसे कम न्यूनतम तापमान माना एयरपोर्ट, रायपुर में 16.5°C रहा जो सामान्य से 4-5 डिग्री कम है।
read more Nepal Chopper Crash: बड़ा हादसा, लैंडिंग के दौरान क्रैश हुआ हेलीकॉप्टर; 6 यात्री थे सवार
बारिश के 2 सिस्टम एक्टिव
इस समय छत्तीसगढ़ में दो प्रमुख सिस्टम सक्रिय हैं। पहला, पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर बना साइक्लोनिक सर्कुलेशन, जो आसपास के क्षेत्रों में नमी खींच रहा है। दूसरा, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस, जो मध्य और ऊपरी स्तर पर सक्रिय रहते हुए ठंडी और नम हवाएं लेकर आ रहा है। इन दोनों के संयुक्त प्रभाव से वातावरण में अस्थिरता बढ़ गई है।
मौसम पर इसका असर
Chhattisgarh newsइन सिस्टम्स के कारण प्रदेश में तेजी से बादल बन रहे हैं, जिससे गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश और कई जगह ओलावृष्टि की स्थिति बन रही है। आंधी-तूफान के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना भी बनी हुई है।



