Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के चलते स्कूलों के समय में बदलाव, शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के चलते स्कूलों के समय में बदलाव, शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

Chhattisgarh news मार्च का महीना शुरू होते ही गर्मी ने अपना सितम दिखाना शुरू कर दिया है। इसी बीच छत्तीसगढ़ की राजधानी में चिलचिलाती गर्मी को देखते हुए स्कूल के समय में बदलाव किया गया है। इसे लेकर जिला शिक्षा अधिकारी ने आदेश जारी कर दिया है।

 

यह आदेश 20 मार्च से जारी होगा। इस आदेश के अनुसार पाली वाले स्कूलों में प्राथमिक से लेकर हाई स्कूल व हायर सेकेंडरी तक की कक्षाएं सोमवार से शनिवार तक सुबह 7.30 बजे से 11.30 बजे तक लगेंगी।

 

जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किया आदेश

इसके साथ ही जहां दो पालियों में स्कूल संचालित होती है, वहां पर प्राथमिस से पूर्व माध्यमिक कक्षाएं 7.30 बजे से 11.30 बजे तक और हायर सेकेंडरी से हाईस्कूल तक की कक्षाएं 11.30 बजे से 4.30 बजे तक संचालित होगी। वहीं परीक्षा के कार्यक्रम में किसी तरह का बदलाव नहीं होगा।

 

ये भी पढ़ें: Share Market Today; शेयर मार्केट में जबरदस्त तेजी, Sensex 500 से ज्यादा अंक उछला; Nifty 23700 के पार

 

 

Chhattisgarh newsबता दें कि जिले में लगातार बढ़ती गर्मी और तेज धूप के कारण जिला प्रशासन ने स्कूलों के संचालन समय में बदलाव करने का फैसला किया है। जिससे बच्चों को दोपहर की तेज गर्मी में परेशान नहीं हो। जिला शिक्षा अधिकारी हिमांशु भारतीय ने आदेश जारी किया। फ़िलहाल कक्षा 5वीं और 8वीं की परीक्षाएं जारी हैं, जबकि जल्द ही अन्य कक्षाओं पहली से चौथी, छठवीं, सातवीं और 9वीं से 11वीं तक की परीक्षाएं भी आयोजित होंगी

Related Articles

Back to top button