Poco X8 Pro: 9000mAh बैटरी के साथ Poco ने लॉन्च किया 24GB रैम वाला फोन, जानें कीमत और फीचर्स

Poco X8 Pro सीरीज भारत में लॉन्च हो गई है। इस सीरीज में कंपनी ने दो तगड़े गेमिंग स्मार्टफोन्स- X8 Pro और X8 Pro Max पेश किया है। ये फोन 9000mAh की दमदार बैटरी, 24GB रैम जैसे फीचर्स से लैस हैं।
पोको X8 प्रो
Poco X8 Pro, Poco X8 Pro Max भारत में लॉन्च हो गए हैं। पोको के ये दो तगड़े फोन 24GB तक रैम, 9000mAh तक बड़ी बैटरी के साथ आते हैं। कंपनी के X सीरीज में लॉन्च हुए ये दोनों अब तक के सबसे तगड़े फोन हैं। इन दोनों फोन को भारत समेत ग्लोबल मार्केट में पेश किया गया है। इसे खास तौर पर गेमिंग लवर्स के लिए लाया गया है। Poco की यह नई गेमिंग सीरीज MediaTek Dimensity 9000 सीरीज चिपसेट के साथ आती है।
Poco X8 Pro, Poco X8 Pro Max की कीमत
पोको की यह गेमिंग स्मार्टफोन सीरीज 32,999 रुपये की शुरुआती कीमत में आती है। इस सीरीज में कंपनी ने स्पेशल Poco X8 Pro Iron Man एडिशन भी पेश किया है, जिसकी कीमत 37,999 रुपये है। इस सीरीज की सेल 23 मार्च को दिन के 12 बजे आयोजित की जाएगी। इस सीरीज को ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart के जरिए खरीदा जा सकेगा। फोन की खरीद पर 3,000 रुपये के बैंक ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं।
Advertisement
Poco X8 Pro को दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 8GB RAM + 256GB और 12GB RAM + 256GB में पेश किया गया है। इसकी शुरुआती कीमत 32,999 रुपये है। वहीं, इसका टॉप वेरिएंट 35,999 रुपये में आता है। इसे ब्लैक, ग्रीन और व्हाइट कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता
8GB RAM + 256GB – 32,999 रुपये – 29,999 रुपये (ऑफर के बाद)
12GB RAM + 256GB – 35,999 रुपये – 32,999 रुपये (ऑफर के बाद)
वहीं, Poco X8 Pro Max को भी दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 12GB RAM + 256GB और 12GB RAM + 512GB में पेश किया गया है। इसकी शुरुआती कीमत 43,999 रुपये है। वहीं, इसका टॉप वेरिएंट 46,999 रुपये में आता है। इसे ब्लैक, ब्लू और व्हाइट कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है।
12GB RAM + 256GB – 42,999 रुपये – 39,999 रुपये (ऑफर के बाद)
12GB RAM + 512GB – 46,999 रुपये – 43,999 रुपये (ऑफर के बाद)
Poco X8 Pro Max के फीचर्स
पोको का यह फ्लैगशिप गेमिंग फोन 6.83 इंच के 1.5K AMOLED डिस्प्ले के सपोर्ट करता है। इस फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। इसमें MediaTek Dimensity 9500s चिपसेट मिलता है, जिसके साथ 12GB LPDDR5x अल्ट्रा रैम और 512GB UFS 4.1 स्टोरेज मिलता है। फोन की रैम को 24GB तक वर्चुअली एक्सपेंड किया जा सकता है।
पोको X8 प्रो मैक्स
Poco X8 Pro Max में IP66 + IP68 + IP69 + IP69K रेटिंग का सपोर्ट मिलता है। फोन पानी में गिरने पर भी खराब नहीं होगा। इसमें Poco 3D Ice Loop कूलिंग सिस्टम मिलता है, जिसके लिए 5800 mm2 हिटिंग चेंबर मिलेगा। फोन के बैक में 50MP का मेन OIS कैमरा मिलेगा। इसके साथ 8MP का सेकेंडरी अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 20MP का कैमरा मिलेगा।
यह फोन 9,000mAh की तगड़ी बैटरी के साथ आता है, जिसके साथ 100W फास्ट चार्जिंग फीचर मिलता है। इसके अलावा फोन में 27W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग फीचर भी मिलेगा। यह Andorid 16 पर बेस्ड HyperOS 3 पर काम करता है।
Poco X8 Pro के फीचर्स
Poco X8 Proपोको के इस फोन के फीचर्स भी इसके प्रो मैक्स मॉडल की तरह ही है। इसमें 6.59 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलता है। इस फोन का डिस्प्ले भी 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। इसमें MediaTek Dimensity 8500 Ultra चिपसेट मिलता है, जिसके साथ 12GB LPDDR5x अल्ट्रा रैम और 256GB UFS 4.1 स्टोरेज मिलता है। इस फोन की रैम को भी 24GB तक वर्चुअली एक्सपेंड किया जा सकता है।


