Raigarh News : “ऑपरेशन आघात” के तहत अवैध शराब पर रायगढ़ पुलिस की लगातार सख्त कार्रवाई जारी – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Raigarh News : “ऑपरेशन आघात” के तहत अवैध शराब पर रायगढ़ पुलिस की लगातार सख्त कार्रवाई जारी

एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश — जिले में अवैध शराब के कारोबार पर रायगढ़ पुलिस की नजर

Raigarh News :  *16 मार्च, रायगढ़*। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायगढ़ श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर जिले में चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत अवैध शराब के कारोबार पर लगातार ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। पिछले 24 घंटों के भीतर जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा *7 बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 174 लीटर महुआ, देशी एवं अंग्रेजी शराब तथा शराब परिवहन में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल जब्त* कर आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

Read More : BJP Candidate List West Bengal: पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए बीजेपी के 144 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी, यहां देखें किसको-कहां से मिला टिकट

🚨 *घरघोड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 70 लीटर महुआ शराब जब्त*

थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक कुमार गौरव के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर सूचना पर ग्राम घरघोड़ी डनसेनापारा में रेड कार्रवाई की गई। सूचना थी कि कन्हैयालाल डनसेना अपने घर के परछी में प्लास्टिक जरीकेनों में अवैध कच्ची महुआ शराब रखकर बिक्री कर रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने संदेही कन्हैयालाल डनसेना (31 वर्ष) निवासी घरघोड़ी डनसेनापारा थाना घरघोड़ा को पकड़ा, जिसके कब्जे से 70 लीटर कच्ची महुआ शराब (कीमत लगभग 10,500 रुपये) बरामद कर जब्त की गई और उसके विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

🚨 *चक्रधरनगर पुलिस की रेड, 22 लीटर महुआ शराब बरामद*

दिनांक 15.03.2026 को मुखबिर सूचना पर चक्रधरनगर पुलिस द्वारा ग्राम जामगांव जुनाडीह में जितेश मिरधा के घर रेड कार्रवाई की गई। आरोपी जितेश मिरधा (31 वर्ष) निवासी ग्राम जामगांव जुनाडीह के कब्जे से 22 लीटर महुआ शराब (कीमत लगभग 6,600 रुपये) बरामद की गई, जिसे वह अवैध बिक्री के लिए रखे हुए था। आरोपी के विरुद्ध थाना चक्रधरनगर में धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। कार्रवाई में प्रधान आरक्षक संजय तिवारी, महेन्द्र कर्ष, आरक्षक‍ चंद्र कुमार बंजारे, मिनकेतन पटेल शामिल थे ।

🚨 *जूटमिल पुलिस की कार्रवाई, देशी, अंग्रेजी शराब और मोटरसाइकिल जब्त*

जूटमिल पुलिस ने दिनांक 15.03.2026 की शाम कोडातराई हवाई पट्टी के सामने मेन रोड पर शराब परिवहन करते हुए शंकर राणा (25 वर्ष) निवासी ग्राम सांकरा थाना सरिया जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ को पकड़ा। उसके कब्जे से 20 पाव प्लेन देशी मदिरा, 20 पाव जम्मू स्पेशल व्हिस्की अंग्रेजी शराब तथा शराब परिवहन में प्रयुक्त एचएफ-100 मोटरसाइकिल क्रमांक CG-13-BB-0578 जब्त की गई और आरोपी के विरुद्ध थाना जूटमिल में आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

🚨 *ग्राम बिंजकोट में भूपदेवपुर पुलिस की रेड, 10 लीटर महुआ शराब जब्त*

थाना प्रभारी भूपदेवपुर निरीक्षक संजय नाग के नेतृत्व में ग्राम बिंजकोट में रेड कार्रवाई की गई। सूचना थी कि जयनारायण डनसेना अपने घर के पीछे बाड़ी में कच्ची महुआ शराब रखकर बिक्री कर रहा है। मौके पर पुलिस ने आरोपी जयनारायण डनसेना (58 वर्ष) निवासी झीटीपाली थाना भूपदेवपुर के कब्जे से 10 लीटर कच्ची महुआ शराब (कीमत लगभग 1,000 रुपये) बरामद कर जब्त की और आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

🚨 *चौकी खरसिया पुलिस की दो कार्रवाई, 25 लीटर महुआ शराब जब्त*

चौकी प्रभारी खरसिया निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में दो अलग-अलग कार्रवाई की गई। पहली कार्रवाई में गंज पीछे मालधक्का रोड खरसिया के पास यशोदा बाई सतनामी (40 वर्ष) निवासी मौहापाली खरसिया को अवैध महुआ शराब ले जाते हुए पकड़ा गया, जिसके कब्जे से 15 लीटर महुआ शराब जब्त की गई।

इसी स्थान पर दूसरी कार्रवाई में सुशील बघेल निवासी मौहापाली खरसिया को पकड़ा गया, जिसके पास से 10 लीटर महुआ शराब बरामद हुई। दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। चौकी प्रभारी त्रिनाथ त्रिपाठी के हमराह कार्रवाई में प्रधान आर. 360 अनंत तिवारी, म.प्र. आर. 187 ममता मिंज , आर. 902 साविल चंद्रा, आर. 803 डमरूधर पटेल और म. आर. 192 प्रियंका मिंज शामिल थी ।

Read More : BJP Candidate List West Bengal: पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए बीजेपी के 144 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी, यहां देखें किसको-कहां से मिला टिकट

👉 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश* —

*“जिले में अवैध शराब के कारोबार पर रायगढ़ पुलिस की कड़ी नजर है। ऐसे अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।”*

Related Articles

Back to top button