UIDAI: UIDAI ने आधार सुरक्षा मजबूत कर ने के लिए शुरू किया बग बाउंटी कार्यक्रम, जानें यह कैसे करेगा काम? – RGH NEWS
बिजनेस

UIDAI: UIDAI ने आधार सुरक्षा मजबूत कर ने के लिए शुरू किया बग बाउंटी कार्यक्रम, जानें यह कैसे करेगा काम?

UIDAI आधार कार्ड एक जरूरी पहचान पत्र बन गया है। ऐसे में आधार कार्ड की सुरक्षा भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। UIDAI ने आधार कार्ड की सुरक्षा के लिए नया प्रोग्राम शुरू किया है। यह प्रोग्राम आधार कार्ड की सुरक्षा प्रणाली को और मजबूत बनाने का काम करेगा। UIDAI का यह बिग बाउंटी प्रोग्राम आधार कार्ड की साइबर सिक्योरिटी को बेहतर बनाने के लिए शुरू किया गया है, जिसमें अनुभवी साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स, एथिकल हैकर्स को शामिल किया गया है।

 

क्या है बग बाउंटी प्रोग्राम?

UIDAI ने अपने आधिकारिक X हैंडल से जानकारी देते हुए कहा है कि आधार की सुरक्षा को और मजबूत बनाने के लिए यह बग बाउंटी प्रोग्राम लॉन्च किया गया है। इसमें भाग लेने के लिए अनुभवी साइबर रिसर्च एक्सपर्ट्स और एथिकल हैक्स का पैनल तैयार किया गया है। ये साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स UIDAI के प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म में संभावित कमजोरियों की पहचान करने का प्रयास करेंगे।

 

read more Raigarh News : जिले में एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता, अनावश्यक परेशान होने की जरूरत नहीं – कलेक्टर  मयंक चतुर्वेदी

 

यदि बग बाउंटी प्रोग्राम के पैनल में मौजूद एक्सपर्ट्स को किसी भी वास्तविक सिक्योरिटी में कमी मिलती है और वे इसे जिम्मेदारी से इसे रिपोर्ट करते हैं तो उन्हें समस्या की गंभीरता के आधार पर पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। UIDAI ने बताया की यह पहल आधार के सिस्टम और प्लेटफॉर्म्स को और सुरक्षित और मजबूत बनाने के लिए लिए लगातार प्रयास करने का नतीजा है।

 

नया आधार ऐप हुआ लॉन्च

UIDAIबता दें इससे पहले UIDAI ने हाल ही में नया आधार ऐप लॉन्च किया है, जिसमें यूजर्स को कई तरह की सुविधाएं मिलती है। यूजर्स अपने घर का अड्रेस और मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए इस ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें आधार कार्ड सेंटर पर नहीं जाना होगा। वहीं, नए आधार ऐप में यूजर्स के आधार कार्ड को सिक्योर करने के लिए बायोमैट्रिक लॉक और डिटेल हाइड करने का ऑप्शन मिलता है। कार्ड धारक बिना आधार नंबर शेयर किए QR कोड के जरिए पेपरलेस डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन करा सकते हैं।

Related Articles

Back to top button