Health News: गर्मी में रोजाना पिएं ये खास शरबत, पेट और दिमाग रहेगा ठंडा, ऐसे बनाएं झटपट – RGH NEWS
स्वास्थ्य

Health News: गर्मी में रोजाना पिएं ये खास शरबत, पेट और दिमाग रहेगा ठंडा, ऐसे बनाएं झटपट

Health News:   गर्मी के दस्तक देते ही लोग शरीर को ठंडक देने के लिए तरह तरह के सॉफ्ट ड्रिंक्स पीते हैं। लेकिन ये सॉफ्ट ड्रिंक्स सेहत को काफी नुकसान पहुंचाते हैं। ऐसे में आपकों बेल का शरबत पीना सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। क्योंकि बेल एक ऐसा मौसमी फल है, जो गर्मी के दिनों में कई तरह से लाभ पहुंचाता है। इसका शरबत पीने से गर्मियों में होने वाली समस्याओं से राहत मिलती है। इसके साथ ही ये हीट वेव से भी बचाता है। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि रोजाना बेल का शरबत पीने से शरीर को क्या क्या जबरजस्त लाभ मिल सकते हैं।

Read More: CSPDCL Samadhan Yojana: बिजली उपभोक्ताओं के लिए Alert: साइबर ठगों से बचने के लिए CSPDCL ने जारी की नई गाइडलाइन

 

*रोजाना बेल का शरबत पीने के 5 बड़े फायदे*

1. पेट की समस्याओं का काल

बेल के शरबत में लैक्सेटिव गुण होते हैं। यदि आपको कब्ज की परेशानी है, तो यह आपकी आंतों की सफाई करने में काफी मददगार साबित हो सकता है। साथ ही, यह दस्त और पेचिश जैसी समस्याओं में भी रामबाण इलाज माना जाता है।

2. नेचुरल कूलिंग एजेंट

इसकी तासीर बहुत ठंडी होती है। यह न केवल प्यास बुझाता है, बल्कि लू से भी बचाता है और शरीर के आंतरिक तापमान को कम रखने में सहायता करता है।

3. एनर्जी का पावरहाउस

बेल में कार्बोहाइड्रेट्स और पोषक तत्व भरपूर होते हैं। जो कि गर्मी की वजह से होने वाली थकान और सुस्ती को दूर कर यह आपको तुरंत एनर्जी देता है।

4. खून की सफाई और त्वचा में निखार

बेल का शरबत एक बेहतरीन डिटॉक्स ड्रिंक है। यह शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है, जिससे खून साफ होता है और चेहरे पर होने वाले मुंहासों और गर्मी के दानों में कमी आती है।

 

बेल का शरबत बनाने की सरल विधि

1.गूदा निकालें: एक पका हुआ बेल तोड़ें और उसका गूदा  चम्मच से एक बर्तन में निकाल लें।

 

2.भिगोएं: गूदे में 1-2 गिलास ठंडा पानी मिलाएं और उसे 1 घंटे के लिए भिगो दें ताकि वह नरम हो जाए।

 

3.मैश करें और छानें: हाथों या चम्मच से गूदे को अच्छी तरह मसल लें। अब इस मिश्रण को छलनी से छानकर बीज और रेशे अलग कर दें।

 

4.स्वाद बढ़ाएं: शरबत में स्वादानुसार चीनी, गुड़ या मिश्री मिलाएं। आप इसमें थोड़ा नींबू का रस, भुना जीरा पाउडर या पुदीने की पत्तियां भी डाल सकते हैं।

 

5.परोसें: बर्फ के टुकड़े डालकर ठंडा-ठंडा परोसें।

Related Articles

Back to top button