Chhattisgarh news: PM मोदी पर विवादित टिप्पणी के मामले में छत्तीसगढ़ के कांग्रेस नेता विनोद तिवारी गिरफ्तार, पारिवारिक कार्यक्रम के दौरान पुलिस ने उठाया – RGH NEWS
अन्य खबरछत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Chhattisgarh news: PM मोदी पर विवादित टिप्पणी के मामले में छत्तीसगढ़ के कांग्रेस नेता विनोद तिवारी गिरफ्तार, पारिवारिक कार्यक्रम के दौरान पुलिस ने उठाया

Chhattisgarh news प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित विवादित टिप्पणी करने के मामले में छत्तीसगढ़ कांग्रेस के पीसीसी संयुक्त महामंत्री विनोद तिवारी को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की टीम ने उन्हें उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से हिरासत में लिया।

 

 

जानकारी के अनुसार विनोद तिवारी कौशांबी में एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इसी दौरान दिल्ली पुलिस की टीम वहां पहुंची और उन्हें हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई 3 फरवरी को सोशल मीडिया पर की गई एक पोस्ट से जुड़े मामले में की गई है।

 

read more Raigarh News : महिला पर लोहे के हसिया से प्राणघातक हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार

 

सूत्रों के मुताबिक उक्त पोस्ट को लेकर पहले भी शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसके आधार पर दिल्ली पुलिस ने जांच शुरू की थी। जांच के बाद पुलिस टीम ने कौशांबी पहुंचकर उन्हें गिरफ्तार किया।

 

Chhattisgarh newsफिलहाल दिल्ली पुलिस ने विनोद तिवारी को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस कार्रवाई के बाद राजनीतिक हलकों में भी हलचल तेज हो गई है और मामले को लेकर विभिन्न प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं

Related Articles

Back to top button