6G in India: सरकार ने 6G को लेकर तैयारी की तेज, हाईस्पीड के मामले मे 5G से कई गुना तेज चलेगा इंटरनेट

6G in India 6G को लेकर भारत में तैयारी तेज हो गई है। दूरसंचार विभाग ने स्वदेशी टेलीकॉम रिसर्च और डेवलपमेंट के लिए बड़ा निवेश करने का ऐलान किया है। सरकार ने हाल ही में Bharat 6G विजन डॉक्यूमेंट रिलीज किया है। इसे लेकर केंद्रीय संचार राज्यमंत्री डॉ पेम्मासानी चंद्रशेखर ने राज्यसभा में जानकारी दी है। यह डॉक्यूमेंट 6G सर्विस के लिए रिसर्च और डेवलपमेंट के साथ-साथ नेक्स्ट जेनरेशन टेक्नोलॉजी के डिप्लॉयमेंट के लिए रोडमैप तैयार करने वाला है।
सरकार ने किया बड़ा निवेश
राज्यसभा में बोलते हुए केंद्रीय संचार राज्यमंत्री ने बताया कि स्वदेशी 6G रिसर्च और डेवलपमेंट के लिए सरकार ने टेलीकॉम टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट फंड (TTDF) स्कीम के तहत 104 प्रोजेक्ट्स के लिए 271 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है। दूरसंचार विभाग (DoT) का यह टेलीकॉम टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट फंड स्कीम स्वदेसी 6G के रिसर्च और डेवलपमेंट (R&D) के लिए वित्तीय के साथ-साथ इंस्टीट्यूशनल सपोर्ट देगा। इस फंड का इस्तेमाल रिसर्च के लिए टेस्टबेड, इनोवेशन और इमर्जिंग टेक्नोलॉजी में किया जाएगा।
Read more Raigarh News: “ऑपरेशन तलाश” के तहत ओड़िशा का गांजा सप्लायर गिरफ्तार
6G की तैयारी हुई तेज
6G सर्विस के लिए स्पेक्ट्रम रोडमैप की भी तैयारी की गई है। राज्यसभा में बोलते हुए केंद्रीय संचार राज्यमंत्री ने बताया कि भारत 6G विजन डॉक्यूमेंट में टेक्नोलॉजी पर रिसर्च के लिए स्पेक्ट्रम को अगले 10 साल के लिए शॉर्ट टर्म (2025-26), मीडियम टर्म (2027-2030) और लॉन्ग टर्म (2031-2035) के लिए आवंटित किया जाएगा, ताकि एडवांस्ड 6G अप्लीकेशन को टेस्ट किया जा सके
6G पर किए गए इंटरनेशनल फोरम जैसे कि इंटरनेशन टेलीकम्युनिकेशन यूनियन (ITU) की स्टडीज के आधार पर फ्रेमवर्क तैयार किया गया है। इसमें एडवांस 6G टेक्नोलॉजी के लिए स्पेक्ट्रम की फिजिबिलिटी, एंटिना तकनीक, डिप्लॉयमेंट आर्किटक्चर और भविष्य के IMT सिस्टम को लेकर तैयारी की जाएगी। फरवरी 2026 तक 104 प्रोजेक्ट्स के लिए 271 करोड़ रुपये की राशि TTDF से स्वीकृत की जा चुकी है।
6G in Indiaहाल ही में आयोजित मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस के दौरान केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी 6G को लेकर भारत की तैयारियों का जिक्र किया है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत उन देशों में शामिल होगा, जो सबसे पहले 6G सर्विस लॉन्च करेगा। पिछले साल आयोजित इंडिया मोबाइल कांग्रेस के दौरान पीएम मोदी ने कहा था कि भारत में 2030 तक 6G सर्विस को रोल आउट करने पर काम किया जा रहा है। रिसर्च रिपोर्ट्स की मानें तो 6G में मौजूदा 5G के मुकाबले 10 गुना तेजी से इंटरनेट एक्सेस किया जा सकेगा।



