Share Market Today: तेल की कीमतों से बाजार में हड़कंप; सेंसेक्स 900 अंक गिरकर 75,100 पर आया:निफ्टी में 300 अंकों की गिरावट
Share Market Today अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग के बीच शेयर बाजार में आज यानी 12 मार्च को लगातार तीसरे दिन भी गिरावट है। सेंसेक्स 900 अंक (1.20%) की गिरावट के साथ 75,100 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी 300 अंक (1.40%) की गिरावट है, ये 23,300 पर आ गया है। आज मेटल और बैंकिंग शेयर्स में सबसे ज्यादा गिरावट है। FMCG शेयर्स में तेजी दिख रही है।
शुरुआती कारोबार में BSE सेंसेक्स 644.58 अंक गिरकर 75,389.84 के स्तर पर कारोबार करता दिखा। वहीं निफ्टी 50 163.30 अंक टूटकर 23,475.85 के स्तर पर आ गया। बाजार में गिरावट के बीच कुछ शेयरों में खरीदारी भी देखने को मिली। निफ्टी में कोल इंडिया, एनटीपीसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज और बजाज फाइनेंस बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। वहीं दूसरी ओर एचडीएफसी बैंक, लार्सन एंड टुब्रो, टाटा स्टील, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और टेक महिंद्रा जैसे शेयरों में गिरावट दर्ज की गई।
बाजार में मिला-जुला रुख
शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार करीब 837 शेयरों में तेजी देखने को मिली, जबकि 1,264 शेयर गिरावट में रहे और 162 शेयर बिना किसी बदलाव के कारोबार करते रहे। इससे साफ है कि बाजार में फिलहाल निवेशक सतर्क रुख अपनाए हुए हैं।
इन शेयरों पर रहेगी निवेशकों की नजर
जेके लक्ष्मी सीमेंट को असम में जुइपहार न्यू उमरंगसो लाइमस्टोन ब्लॉक के लिए प्रेफर्ड बिडर घोषित किया गया है। इसके अलावा कंपनी ने NECEM सिमेंट्स में करीब 77.96 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने को मंजूरी दी है।
मैक्स फाइनेंशियल सर्विसेस ने 2,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना को मंजूरी दी है। यह फंड मुख्य रूप से एक्सिस मैक्स लाइफ इंश्योरेंस के विस्तार और विकास योजनाओं में इस्तेमाल किया जाएगा।
मनोरमा इंडस्ट्रीज ने भी 500 करोड़ रुपये तक फंड जुटाने की योजना को मंजूरी दी है। वहीं, नेक्टर लाइफसाइंस ने अपनी सहयोगी कंपनी एवेन्सिस एक्सपोर्ट्स के साथ 100 करोड़ रुपये तक का इंटर-कॉरपोरेट लोन एग्रीमेंट किया है।
बैंकिंग और एनर्जी सेक्टर में हलचल
Share Market Todayइंडियन ओवरसीज बैंक ने एक महीने की एमसीएलआर दर में 10 बेसिस पॉइंट की कटौती की है, जो 15 मार्च से लागू होगी। वहीं, KPI ग्रीन एनर्जी ने एक्स्ट्रा 35 मेगावाट सोलर क्षमता शुरू करने की घोषणा की है, जिससे कंपनी की कुल परिचालन क्षमता बढ़कर 589 मेगावाट हो गई है।



