Instagram down: भारत समेत कई देशों में डाउन हुआ Instagram, करोड़ों यूजर्स हुए परेशान

Instagram down दुनिया के सबसे लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स में से एक Instagram बुधवार को अचानक तकनीकी समस्या का शिकार हो गया। जिसकी वजह से यूजर्स को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या की वजह से कई फीचर्स ठीक से काम नहीं कर रहे हैं। पहले तो कई लोगों को यह लगा कि इंटरनेट स्लो की वह से नहीं खुल रहा है, लेकिन बाद में साफ हो गया कि यह दिक्कत बड़े स्तर पर सामने आ रही है।
सुबह से बढ़ने लगी शिकायतें
Instagram down बताया जा रहा है कि इस समस्या की रिपोर्ट सुबह से ही आने लगी थीं। करीब सुबह 9:15 बजे शिकायतों में अचानक तेज उछाल देखा गया। शिकायतों की संख्या में भी तेजी से बढ़ोतरी हुई, जिससे पता चलता है कि यह रुकावट कई क्षेत्रों के यूजर्स को प्रभावित कर रहा है।
सबसे ज्यादा दिक्कत मैसेजिंग फीचर में
इस आउटेज का सबसे ज्यादा समस्या मैसेज भेजने में हो रहा है। कई यूजर्स का कहना है कि उनके भेजे हुए मैसेज सामने वाले पर्शन को प्राप्त नहीं हो पा रहा है। वहीं कुछ लोगों ने शिकायत की कि चैट विंडो खुलने में भी समस्या का सामना करना पड़ा रहा है। हालांकि कई यूजर्स एप खोलकर पोस्ट और स्टोरी देख पा रहे थे, लेकिन वे मैसेज भेजने या किसी चैट का जवाब देने में असमर्थ थे।
Instagram कब डाउन हुआ था?
उत्तर: बुधवार सुबह से, और करीब 9:15 बजे शिकायतों में अचानक बढ़ोतरी हुई।
सबसे ज्यादा समस्या किस फीचर में हुई?
Instagram down: मैसेजिंग फीचर में – मैसेज भेजने और चैट विंडो खोलने में।



