HDFC Bank Rate Cut: HDFC Bank ने कस्‍टमर्स को दी बड़ी राहत: होम लोन किया सस्ता, ब्याज दरों में की भारी कटौती, जानें नए रेट्स… – RGH NEWS
बिजनेस

HDFC Bank Rate Cut: HDFC Bank ने कस्‍टमर्स को दी बड़ी राहत: होम लोन किया सस्ता, ब्याज दरों में की भारी कटौती, जानें नए रेट्स…

HDFC Bank Rate Cut प्राइवेट सेक्टर के एचडीएफसी बैंक लोन के ब्याज दरों (Loan Rates) में बदलाव किया है। मार्जिनल कॉस्ट ऑफ़ फंड्स बेस्ट लेंडिंग रेट्स (MCLR) में 5 से 10 आधार अंकों की कटौती की गई है। नए लेंडिंग रेट्स 7 मार्च 2026 से लागू हो चुके हैं। बता दें कि एमसीएलआर न्यूनतम ब्याज दर होती है, जिसके आधार पर बैंक किसी भी ग्राहक को लोन ऑफर करते हैं।

 

समय-समय पर एमसीएलआर में बदलाव होता रहता है। इसका सीधा असर ईएमआई पर भी पड़ता है। बदलाव के बाद एमसीएलआर 8.15% से लेकर 8.55% है। ओवरनाइट और 1 महीने के टेन्योर के लिए दरें 8.15% हैं, जो 8.25% थी। वहीं 3 साल के लिए एमसीएलआर 8.60% से घटकर 8.55% हो चुका है। वहीं बेस रेट और बेंचमार्क पीएलआर में आखिरी बार 26 दिसंबर 2025 को बदलाव हुआ था। वर्तमान में बेस रेट 8.80% है। वहीं बीपीएलआर 17.30% है।

 

 

ये भी पढ़ेंRaisin Water Health Benefits: सुबह उठते ही भीगी हुई किशमिश का पानी पीने से शरीर को मिलते हैं जबरदस्त फायदे, वेट लॉस के साथ मिलेंगे और भी 5 फायदे

 

 

टेन्योर वाइज एमसीएलआर जानें

ओवरनाइट- 8.15% (पहले 8.25%)

1 महीने- 8.15% (पहले 8.25%)

3 महीने-8.25% (पहले 8.30%)

6 महीने- 8.25% (पहले 8.30%)

6 महीने- 8.35% (पहले 8.40%)

1 साल- 8.35% (पहले 8.40%)

2 साल- 8.45% (पहले 8.50%)

3 साल- 8.55% (पहले 8.60%)

एफडी के ब्याज दरों में भी बदलाव 

बैंक में फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों में भी बदलाव किया है। नई दरें 6 मार्च से लागू हो चुकी हैं। सामान्य नागरिकों को 2.75% से लेकर 6.50% तक इंटरेस्ट मिल रहा है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज दर 3.25% से लेकर 7% है। सबसे ज्यादा रिटर्न बैंक 3 साल 1 दिन से लेकर 4 साल 7 महीने के टेन्योर पर ऑफर कर रहा है। 21 महीने से लेकर 3 साल तक के निवेश पर 6. 45% ब्याज मिल रहा है।

 

read more Raisin Water Health Benefits: सुबह उठते ही भीगी हुई किशमिश का पानी पीने से शरीर को मिलते हैं जबरदस्त फायदे, वेट लॉस के साथ मिलेंगे और भी 5 फायदे

 

 

HDFC Bank Rate Cut55 महीने से लेकर 5 साल के एफडी पर 6.40% रिटर्न यह बैंक ऑफर कर रहा है। महीने 1 दिन से लेकर 9 महीने तक के टेन्योर पर 5.50%, 9 महीने 1 दिन से लेकर 1 साल से कम के एफडी पर 5.75% और 1 साल से लेकर 15 महीने से कम मैच्योरिटी स्लैब पर 6.25% इंटरेस्ट मिल रहा है। सभी टेन्योर के लिए रेजिडेंट सीनियर सिटीजंस को 0.50% ब्याज बैंक ऑफर कर रहा है।

 

Related Articles

Back to top button