Bangalore Gas Cylinder Shortage: ईरान युद्ध का असर; राजधानी में कल बंद रहेंगे रेस्टोरेंट और होटल्स, कमर्शियल गैस सप्लाई ठप होने की वजह से लिया गया फैसला

Bangalore Gas Cylinder Shortage: बेंगलुरु: मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में फूड इंडस्ट्री और रोजमर्रा के यात्रियों को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में कमर्शियल इस्तेमाल के लिए गैस सिलेंडर की सप्लाई आज से रोक दी गई है। (Bangalore Gas Cylinder Shortage) बेंगलुरु होटल्स एसोसिएशन ने इससे जुड़ा एक नोटिश भी जारी कर दिया है। बेंगलुरु होटल्स एसोसिएशन ने घोषणा की है कि कल से पूरे शहर में होटल बंद रखे जाएंगे।
एसोसिएशन ने जारी किया बयान
एसोसिएशन द्वारा जारी प्रेस बयान के अनुसार, तेल कंपनियों ने पहले कम से कम 70 दिनों तक गैस की निर्बाध सप्लाई का आश्वासन दिया था, लेकिन अचानक आपूर्ति रुकने से होटल उद्योग गंभीर संकट में आ गया है। यह फैसला कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की अचानक सप्लाई बंद होने के कारण लिया गया है, जिससे हजारों होटल और रेस्टोरेंट अपना संचालन जारी रखने में असमर्थ हो गए हैं।
बैंगलोर होटल्स एसोसिएशन ने एक नोटिस जारी कर कहा, “कमर्शियल इस्तेमाल के लिए गैस सिलेंडर की सप्लाई आज से रोक दी गई है। (Bangalore Gas Cylinder Shortage) क्योंकि होटल इंडस्ट्री को एसेंशियल सर्विस की कैटेगरी में रखा गया है, इसलिए आम लोगों, सीनियर सिटिजन, स्टूडेंट्स, मेडिकल और इस पर निर्भर दूसरे लोगों को रोज़ाना के खाने में दिक्कत होगी।
read more IPL 2026: भारत के क्रिकेट लवर्स के लिए खुशखबरी! मार्च में इस दिन से शुरू होगा IPL; सामने आई तारीख
होटल इंडस्ट्री को बड़ा झटका
इसके अलावा, हमारी होटल इंडस्ट्री को भी तब तक मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा जब तक गैस सप्लाई नॉर्मल नहीं हो जाती। ऑयल कंपनियों ने कहा था कि 70 दिनों तक गैस सप्लाई में कोई रुकावट नहीं आएगी। लेकिन, अचानक सप्लाई बंद होना होटल इंडस्ट्री के लिए एक बड़ा झटका है। इसलिए, हम उम्मीद करते हैं कि संबंधित केंद्रीय मंत्री इस बारे में तुरंत एक्शन लेंगे और कमर्शियल गैस सप्लाई फिर से शुरू करेंगे और होटल इंडस्ट्री को मदद देंगे। गैस सप्लाई बंद होने की वजह से कल से होटल बंद रहेंगे।”
लाखों लोगों को हो सकती हैं दिक्कतें
Bangalore Gas Cylinder Shortageइस फैसले से शहर के लाखों लोगों, खासकर ऑफिस जाने वाले कर्मचारियों और यात्रियों, को खाने-पीने की व्यवस्था में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। (Bangalore Gas Cylinder Shortage) होटल मालिकों ने सरकार और तेल कंपनियों से तुरंत गैस आपूर्ति बहाल करने की मांग की है, ताकि कारोबार दोबारा सामान्य हो सके



