CG News: छत्तीसगढ़ में धान में रेत मिलाकर गबन के मामले में बड़ा एक्शन, खरीदी केंद्र प्रभारी बर्खास्त.. – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

CG News: छत्तीसगढ़ में धान में रेत मिलाकर गबन के मामले में बड़ा एक्शन, खरीदी केंद्र प्रभारी बर्खास्त..

CG News छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में धान खरीदी केंद्र में गड़बड़ी के मामले में जिला प्रशासन ने बड़ी एक्शन लिया है। प्रशासन ने खरीदी केंद्र प्रभारी को बर्खास्त कर दिया है। आरोप है कि धान में रेत, कंकड़ और धूल-मिट्टी मिलाकर हेराफेरी की गई और इससे व्यक्तिगत लाभ कमाने की कोशिश की गई।

 

जांच में 137 क्विंटल धान अधिक मिला

जानकारी के मुताबिक प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति निपनिया के धान उपार्जन केंद्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें धान के बोरों में रेत मिलाने की बात सामने आई थी। इसके बाद जिला प्रशासन ने मामले की जांच के लिए ज्वॉइंट टीम बनाई गई थी।

 

जांच दल ने 8 मार्च को अपनी रिपोर्ट पेश की। रिपोर्ट में धान उपार्जन केंद्र निपनिया के भौतिक सत्यापन के दौरान 137.20 क्विंटल धान अधिक पाया गया।

 

5300 कट्टों में मिलवाई रेत

जांच में यह भी सामने आया कि धान खरीदी प्रभारी लीलाराम सेन ने हमालों के माध्यम से करीब 5300 कट्टों में रेत मिलवाई थी। हर कट्टे में 2 से 3 किलोग्राम रेत मिलवाई गई।

जांच रिपोर्ट के मुताबिक मिलाई गई रेत के बराबर करीब 132 क्विंटल धान की हेराफेरी सामने आई है। ऐसा केंद्र प्रभारी ने व्यक्तिगत लाभ के लिए किया था।

 

read more LPG Booking New Rules: LPG Cylinder बुकिंग के नियम में बड़ा बदलाव, अब इतने दिन से पहले नहीं बुक होगी दूसरा सिलेंडर

 

CG Newsमामले की पुष्टि होने के बाद जिला प्रशासन ने आरोपी खरीदी केंद्र प्रभारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की और उसे बर्खास्त कर दिया है।

Related Articles

Back to top button