Flight News: भारतीय एयरलाइंस आज 50 स्पेशल उड़ानें करेंगी संचालित, जंग के बीच सरकार की बड़ी तैयारी, नहीं बढ़ेंगे टिकट के दाम
Flight News:मध्य पूर्व में आग की बारिश और बंद होते हवाई क्षेत्रों के बीच भारत ने अपने नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय (MoCA) ने जानकारी दी है कि आज, 9 मार्च को, भारतीय एयरलाइंस जैसे एयर इंडिया, इंडिगो, स्पाइसजेट और आकासा एयर खाड़ी देशों से करीब 50 विशेष उड़ानें संचालित करेंगी.
दुबई, अबू धाबी, मस्कट, जेद्दा और दोहा जैसे प्रमुख हब से आज दिन भर में 50 से ज्यादा फ्लाइट्स भारतीयों को लेकर स्वदेश पहुंचेंगी. आपको बता दें कि युद्ध क्षेत्र और प्रतिबंधित एयरस्पेस से बचने के लिए विमान लंबे लेकिन सुरक्षित दक्षिणी रास्तों का उपयोग कर रहे हैं. केरल और महाराष्ट्र जैसे राज्यों के हवाई अड्डों पर विशेष हेल्प-डेस्क बनाए गए हैं ताकि घर लौटने वाले यात्रियों को आगे की यात्रा और काउंसलिंग में सहायता मिल सके.

टिकटों के दाम पर सरकार का हंटर
सोशल मीडिया पर हवा में उड़ रही उन अफवाहों पर सरकार ने रोक लगा दिया है जिनमें कहा जा रहा था कि युद्ध के कारण टिकटों के दाम में 3-4 गुना वृद्धि की जाएगी. लेकिन अब मंत्रालय ने स्पष्ट कर दिया है कि वे टिकट की दामों पर हर समय नजर बनाए हुए हैं. एयरलाइंस को यह भी निर्देश दिए गए हैं कि इस संकट की घड़ी में यात्रियों से सामान्य से अधिक किराया न वसूला जाए. सरकार का कहना है कि हम यह सुनिश्चित करेंगे कि सुरक्षित घर वापसी में पैसे रुकावट न बने।
अब तक का रिपोर्ट कार्ड
हमें ज्ञात है कि 28 फरवरी से अभी तक लगभग 52360 भारतीयों को एयरलिफ्ट किया जा चुका है. लेकिन अब तक 280 से ज्यादा रिलीफ फ्लाइट्स (184 भारतीय एयरलाइंस द्वारा और बाकी चार्टर्ड) संचालित की गई हैं. एक्सपर्ट का मानना है कि यदि युद्ध और नहीं आग कि तरह भड़का, तो आगामी 5-7 दिनों में फंसे हुए सभी भारतीयों को वापस ले आया जाएगा.जानकरी के अनुसार बता दें कि इससे पहले भी यूक्रेन और सूडान में संकट के वक्त भारत सरकार अपने नागरिकों को सुरक्षित देश लाई है.



