Uttarakhand: बाल-बाल बचे उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह, हेलीकॉप्टर की करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिग, पुलिस ने बताई वजह – RGH NEWS
देश

Uttarakhand: बाल-बाल बचे उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह, हेलीकॉप्टर की करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिग, पुलिस ने बताई वजह

Uttarakhand इस वक्त की बड़ी खबर जम्मू-कश्मीर से सामने आ रही है, जहां उत्तराखंड के राज्यपाल के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) के हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आ गई। इस वजह से श्रीनगर के जीवीके हेलीपैड पर उनके हेलीकॉप्टर की आपातकालीन लैंडिंग कराई गई। वहीं मामले के बारे में जानकारी देते हुए पौड़ी पुलिस ने बताया कि, हेलीकॉप्टर में कुछ तकनीकी समस्या आ गई थी। एहतियात के तौर पर राज्यपाल के हेलीकॉप्टर को जीवीके हेलीपैड पर उतारा गया, जिसके बाद उन्हें श्रीनगर स्थित पुलिस गेस्ट हाउस ले जाया गया।

 

Read more HDFC Bank: HDFC Bank ने करोड़ों ग्राहकों को दिया तोहफा! FD पर इतनी बढ़ाई ब्याज दरें..

 

केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की भी इमरजेंसी लैंडिंग

बता दें कि इससे पहले शनिवार को लखनऊ में यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर में भी तकनीकी खराबी का मामला सामने आया है। उनके हेलीकॉप्टर में अचानक से धुआं भर गया था, जिसके बाद आनन-फानन में लखनऊ के एयरपोर्ट पर उनके हेलीकॉप्टर की लैंडिंग कराई गई। जानकारी के मुताबिक केशव प्रसाद मौर्य हेलीकॉप्टर के जरिए लॉ मार्टस् से कौशाम्बी जा रहे थे। हेलीकॉप्टर में खराबी के कारण डिप्टी सीएम के हेलीकॉप्टर की लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। हालांकि हेलीकॉप्टर में सवार सभी लोग सुरक्षित रहे।

 

निर्मला सीतारमण के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग

Uttarakhandबता दें कि इससे पहले एक अन्य मामले में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के विमान की भी इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी थी। वह उस वक्त भूटान जा रही थीं, तभी अचानक मौसम में बदलाव के बाद उनके हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के भूटान के लिए रवाना होने के बाद भारी बारिश और आसमान में कम दबाव के कारण उनके विमान की बागडोगरा हवाई अड्डे पर आपात लैंडिंग करानी पड़ी। हालांकि मौसम ठीक होने के बाद वित्त मंत्री कुछ देर के बाद भूटान रवाना हुईं। उन्हें रात भर सिलीगुड़ी में ही रुकना पड़ा था।

Related Articles

Back to top button