YouTube: YouTube पर अब WhatsApp जैसा फीचर! अब ऐप के अंदर ही भेजें वीडियो और मैसेज.. इन देशों में लागू हुआ नया फीचर – RGH NEWS
टेक्नोलोजी

YouTube: YouTube पर अब WhatsApp जैसा फीचर! अब ऐप के अंदर ही भेजें वीडियो और मैसेज.. इन देशों में लागू हुआ नया फीचर

YouTube वीडियो देखने के लिए दुनिया की सबसे बड़ी प्लेटफॉर्म मानी जाने वाली YouTube अब यूजर्स के लिए एक नया और दिलचस्प फीचर लेकर आ रही है. इस फीचर के जरिए यूजर्स प्लेटफॉर्म के अंदर ही एक-दूसरे को मैसेज भेज सकेंगे, बिल्कुल वैसे ही जैसे लोग मैसेजिंग ऐप्स पर करते हैं. इससे वीडियो शेयर करना पहले के मुकाबले काफी आसान हो जाएगा. खास बात यह है कि यूट्यूब पर पहले भी ऐसा फीचर मौजूद था, लेकिन बाद में इसे बंद कर दिया गया था. अब कंपनी एक बार फिर इस सुविधा को नए तरीके से शुरू करने की तैयारी में है.

 

अब वीडियो शेयर करना होगा और आसान

अभी तक अगर किसी को यूट्यूब वीडियो भेजना होता था तो यूजर्स को दूसरी ऐप्स का सहारा लेना पड़ता था. इसके लिए पहले वीडियो का लिंक कॉपी करना होता था, फिर किसी मैसेजिंग ऐप में जाकर उसे पेस्ट करके भेजना पड़ता था. यह प्रक्रिया थोड़ी लंबी और झंझट भरी थी. लेकिन अब यूट्यूब के नए फीचर के साथ यह काम सीधे प्लेटफॉर्म के अंदर ही किया जा सकेगा. यानी यूजर्स बिना किसी दूसरे ऐप में जाए वीडियो शेयर कर पाएंगे

 

इन शर्तों के साथ मिलेगा फीचर

इस नए मैसेजिंग फीचर का इस्तेमाल करने के लिए कुछ जरूरी शर्तें भी रखी गई हैं. सबसे पहले यूजर का यूट्यूब अकाउंट में साइन-इन होना जरूरी होगा. इसके अलावा यूजर की उम्र कम से कम 18 साल होनी चाहिए. इस फीचर में मैसेज भेजने वाले के पास उसे अनसेंड करने का विकल्प भी होगा, जबकि मैसेज पाने वाला यूजर उसे स्वीकार या अस्वीकार कर सकेगा.

 

पहले भी मिल चुका है ऐसा फीचर

कम लोगों को यह बात पता है कि यूट्यूब पर पहले भी इसी तरह का मैसेजिंग फीचर दिया गया था. उस समय यूजर्स सीधे ऐप के अंदर चैट कर सकते थे और वीडियो शेयर कर सकते थे. हालांकि कुछ समय बाद कंपनी ने इस सुविधा को बंद कर दिया था. अब कंपनी इसे नए रूप में दोबारा शुरू कर रही है ताकि यूजर्स के लिए प्लेटफॉर्म और ज्यादा इंटरैक्टिव बन सके.

 

read more  India vs New Zealand Final: आज होगा भारत-न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला, जानें कब और कहां देखें फ्री में मैच

 

इन देशों में शुरू हुआ रोलआउट

शुरुआत में यूट्यूब ने इस फीचर को पोलैंड और आयरलैंड में लॉन्च किया था. इसके बाद अब इसे धीरे-धीरे कई अन्य देशों में भी रोल आउट किया जा रहा है. इनमें ऑस्ट्रिया, बेल्जियम, बुल्गारिया, क्रोएशिया, साइप्रस, चेक रिपब्लिक, डेनमार्क, एस्टोनिया, फिनलैंड, फ्रांस, जर्मनी, ग्रीस, हंगरी, आइसलैंड, इटली, लातविया, लग्जमबर्ग, माल्टा, नीदरलैंड, नॉर्वे, पुर्तगाल, रोमानिया, स्लोवाकिया, स्लोवेनिया, स्पेन, स्विट्जरलैंड और स्वीडन जैसे कई देश शामिल हैं.

 

read more  India vs New Zealand Final: आज होगा भारत-न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला, जानें कब और कहां देखें फ्री में मैच

 

 

भारत में कब आएगा फीचर?

YouTubeफिलहाल कंपनी ने यह साफ नहीं किया है कि यह नया मैसेजिंग फीचर भारत समेत बाकी देशों में कब तक उपलब्ध कराया जाएगा. हालांकि उम्मीद की जा रही है कि अगर यह फीचर यूजर्स को पसंद आता है तो आने वाले समय में इसे और ज्यादा देशों में भी लॉन्च किया जा सकता है. फिलहाल भारतीय यूजर्स को इसके लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है.

Related Articles

Back to top button