Droupadi Murmu West Bengal Tour: बंगाल में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अपमान!… प्रेसिडेंट प्रोटोकॉल मामले पर CM ममता बनर्जी पर बरसे PM मोदी... – RGH NEWS
देश

Droupadi Murmu West Bengal Tour: बंगाल में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अपमान!… प्रेसिडेंट प्रोटोकॉल मामले पर CM ममता बनर्जी पर बरसे PM मोदी…

Droupadi Murmu West Bengal Tour  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 9वें अंतरराष्ट्रीय संथाल कॉन्फ्रेंस में शामिल होने के लिए पश्चिम बंगाल पहुंची। यह कॉन्फ्रेंस सिलीगुड़ी महकमा परिषद के फांसीदेवा क्षेत्र में आयोजित किया गया था। राष्ट्रपति ने कार्यक्रम के बाद कॉन्फ्रेंस के लिए तय किए गए स्थल को लेकर अपनी नाराज़गी जाहिर की और इस मुद्दे पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर कटाक्ष किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने बयान में कहा कि, कॉन्फ्रेंस के लिए जो स्थान तय किया गया था वह काफी छोटा था, (Droupadi Murmu West Bengal Tour News) जिसकी वजह से बड़ी संख्या में संथाल समुदाय के लोग कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाए। उन्होंने कहा कि उस जगह पर पांच हजार लोगों के लिए भी पर्याप्त स्थान नहीं था।

 

सीएम ममता बनर्जी मेरी छोटी बहन जैसी: राष्ट्रपति मुर्मू

अपने संबोधन के दौरान राष्ट्रपति मुर्मू ने सीएम ममता बनर्जी का जिक्र करते हुए कहा कि, ममता बनर्जी उनके लिए छोटी बहन की तरह हैं और वह उन्हें बहन की तरह ही प्यार करती हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि ममता उनसे नाराज़ हैं, लेकिन इसके बावजूद समझ नहीं आता कि इस अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस के लिए इतनी छोटी जगह क्यों दी गई। राष्ट्रपति ने कहा कि ऐसा लगता है मानो यह सोचा गया हो कि वह छोटे मैदान में आकर कार्यक्रम में शामिल हों और फिर वापस लौट जाएं। उन्होंने यह बातें उस समय कहीं जब वह (Droupadi Murmu West Bengal Tour News) कॉन्फ्रेंस के बाद दूसरे कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संबोधित कर रही थीं।

 

 

Droupadi Murmu West Bengal Tour News:राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इस बात पर भी दुख व्यक्त किया कि निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार उन्हें स्वागत करने के लिए मुख्यमंत्री या राज्य सरकार का कोई मंत्री मौजूद नहीं था। उन्होंने कहा कि, उन्हें इससे व्यक्तिगत रूप से कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन देश के राष्ट्रपति के लिए तय किए गए प्रोटोकॉल का पालन किया जाना चाहिए।

 

Read more Upcoming IPO: अगले हफ्ते 4 नए IPO होगा लॉन्च, जानिए प्राइस बैंड और डिटेल

 

पीएम मोदी ने बंगाल सरकार पर साधा निशाना

Droupadi Murmu West Bengal Tour News: वहीं इस मामले में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बयान भी सामने आया है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुआ कहा कि, “यह शर्मनाक और पहले कभी नहीं हुआ। हर कोई जो डेमोक्रेसी और आदिवासी समुदायों के एम्पावरमेंट में विश्वास करता है, निराश है। (Droupadi Murmu West Bengal Tour News) राष्ट्रपति, जो खुद एक आदिवासी समुदाय से हैं, ने जो दर्द और पीड़ा ज़ाहिर की है, उससे भारत के लोगों के मन में बहुत दुख है। पश्चिम बंगाल की TMC सरकार ने सच में सारी हदें पार कर दी हैं। राष्ट्रपति के इस अपमान के लिए उनका एडमिनिस्ट्रेशन ज़िम्मेदार है।”

Related Articles

Back to top button