PPF-SSY account: Sukanya Samriddhi और PPF Account होल्डर 31 मार्च के पहले करें ये काम, नहीं तो बंद हो जाएगा आपका अकाउंट!

PPF-SSY account मार्च महीना सिर्फ होली के रंगों का नहीं, बल्कि वित्तीय जिम्मेदारियों का भी होता है. अगर आप पब्लिक प्रॉविडेंट फंड (PPF) या सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) जैसी स्मॉल सेविंग स्कीम्स के निवेशक हैं, तो 31 मार्च 2026 आपके लिए करो या मरो वाली तारीख है. अगर आपने इस वित्त वर्ष (2025-26) में अब तक अपने इन खातों में एक रुपया भी नहीं डाला है, तो आपका चलता-फिरता अकाउंट बंद हो सकता है.
सुकन्या समृद्धि योजना (SSY)
अपनी बेटी के सुनहरे भविष्य और पढ़ाई-शादी के लिए यह सरकार की सबसे बेहतरीन स्कीम है. फिलहाल इस पर 8.2% का जबरदस्त ब्याज मिल रहा है, जो किसी भी अन्य फिक्स्ड डिपॉजिट से कहीं ज्यादा है. इस अकाउंट को एक्टिव रखने के लिए एक वित्त वर्ष में कम से कम 250 रुपये जमा करना अनिवार्य है. अगर 31 मार्च तक यह रकम जमा नहीं की, तो अकाउंट इनएक्टिव हो जाएगा और इसे दोबारा चालू कराने के लिए आपको हर साल के हिसाब से 50 रुपये का जुर्माना भरना पड़ेगा.
पब्लिक प्रॉविडेंट फंड (PPF): आपकी रिटायरमेंट की सुरक्षा
रिटायरमेंट प्लानिंग और टैक्स बचाने के लिए PPF आज भी भारतीयों की पहली पसंद है. फिलहाल इस पर 7.1% की दर से ब्याज मिल रहा है. PPF अकाउंटहोल्डर्स को सालभर में कम से कम 500 रुपये जमा करने होते हैं. 31 मार्च की डेडलाइन निकलने के बाद अकाउंट बंद मान लिया जाएगा. इसे फिर से एक्टिव कराने के लिए आपको बैंक के चक्कर काटने होंगे और 50 रुपये प्रति वर्ष की पेनाल्टी देनी होगी.
अकाउंट बंद होने के नुकसान
सिर्फ पेनाल्टी ही समस्या नहीं है, अकाउंट इनएक्टिव होने पर आप कई सुविधाओं से हाथ धो बैठते हैं:
आप अपने पीएफ बैलेंस पर लोन (Loan) नहीं ले पाएंगे.
आप समय से पहले पैसे निकालने (Partial Withdrawal) की सुविधा खो देंगे.
इनएक्टिव अकाउंट पर मिलने वाले ब्याज के कैलकुलेशन में भी दिक्कतें आ सकती
आप अपने पीएफ बैलेंस पर लोन (Loan) नहीं ले पाएंगे.
आप समय से पहले पैसे निकालने (Partial Withdrawal) की सुविधा खो देंगे.
इनएक्टिव अकाउंट पर मिलने वाले ब्याज के कैलकुलेशन में भी दिक्कतें आ सकती हैं.
आज ही क्या करें?
इंतजार न करें, अगर आपके पास बड़ी रकम नहीं है, तो भी कम से कम PPF के लिए 500 रुपये और सुकन्या के लिए 250 रुपये तुरंत ऑनलाइन ट्रांसफर कर दें. डिजिटल इंडिया के दौर में आप अपने बैंक के ऐप या UPI के जरिए भी यह काम चंद सेकंड में कर सकते हैं.
PPF-SSY account31 मार्च की आखिरी तारीख का इंतजार अक्सर भारी पड़ता है क्योंकि उस दिन बैंक के सर्वर डाउन होने का खतरा रहता है. अपनी बचत को सुरक्षित रखें और आज ही इन खातों को चेक करें.



