Apple Iphone 17e: iPhone 17e भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Apple Iphone 17e: Apple ने अपनी नई iPhone 17 सीरीज का सबसे किफायती मॉडल iPhone 17e भारतीय बाजार में पेश कर दिया है। 64,900 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ यह फोन बेहतर परफॉर्मेंस, MagSafe वायरलेस चार्जिंग और ज्यादा स्टोरेज जैसे कई अपग्रेड लेकर आया है।
डिजाइन और डिस्प्ले में मामूली बदलाव
नए iPhone 17e में 6.1 इंच का सुपर रेटिना XDR OLED (Super Retina XDR OLED) डिस्प्ले दिया गया है, जो 60Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इसमें ProMotion, Dynamic Island या always-on display जैसी सुविधाएं नहीं दी गई हैं। हालांकि, फ्रंट ग्लास को Ceramic Shield 2 से अपग्रेड किया गया है, जिसे कंपनी के मुताबिक पहले से तीन गुना ज्यादा स्क्रैच रेसिस्टेंस मिलता है।
डिजाइन लगभग पहले जैसा ही रखा गया है। इसमें एल्युमिनियम फ्रेम, नॉच के साथ Face ID, Action बटन और IP68 वाटर रेसिस्टेंस (Water Resistance) मिलता है। फोन का वजन 169 ग्राम है, जो पिछले मॉडल से सिर्फ 2 ग्राम ज्यादा है। यह डिवाइस ब्लैक, व्हाइट और नए सॉफ्ट पिंक कलर में उपलब्ध है।
A19 चिप और नया C1X मॉडम
iPhone 17e में 3nm टेक्नोलॉजी पर आधारित A19 चिप दी गई है, जो स्टैंडर्ड iPhone 17 वाली ही जनरेशन की है, लेकिन इसमें एक GPU कोर कम है। इसके साथ नया C1X मॉडम (Modem) दिया गया है, जिसे कंपनी ने C1 से दोगुना तेज और iPhone 16 Pro के मॉडम से 30 प्रतिशत ज्यादा एनर्जी एफिशिएंट बताया है।
कैमरा की बात करें तो इसमें 48MP का फ्यूजन कैमरा सिस्टम (Fusion Camera System) दिया गया है। यह ऑप्टिकल क्वालिटी 2x टेलीफोटो क्रॉप (Telephoto Crop) सपोर्ट करता है। पोर्ट्रेट मोड (Portrait Mode) में ऑटोमैटिक डेप्थ कैप्चर की सुविधा भी जोड़ी गई है।
वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए 4K Dolby Vision 60fps तक सपोर्ट मिलता है। फ्रंट में 12MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। यहां 18MP सेंसर का अपग्रेड नहीं दिया गया है, जो iPhone 17 और iPhone Air में मिलता
सॉफ्टवेयर और अन्य फीचर्स
यह फोन iOS 26 पर चलता है और इसमें Apple Intelligence फीचर्स जैसे Live Translation, Call Screening, Visual Intelligence और Clean Up शामिल हैं। इसके अलावा Emergency SOS और Messages via Satellite जैसी सैटेलाइट कनेक्टिविटी (Satellite Connectivity) सुविधाएं भी दी गई हैं। हालांकि इसमें अलग से Camera Control बटन नहीं दिया गया है और Visual Intelligence को कंट्रोल पैनल से एक्सेस किया जा सकता है।
स्टोरेज, कीमत और उपलब्धता
Apple Iphone 17eiPhone 17e को 256GB और 512GB स्टोरेज विकल्प में पेश किया गया है, जो पिछले मॉडल की तुलना में बेस स्टोरेज को दोगुना करता है। भारत में इसकी शुरुआती कीमत 64,900 रुपये रखी गई है, जो iPhone 16e के लॉन्च प्राइस से 5,000 रुपये ज्यादा है।



