Bihar news: नदी में डूबने से एक साथ 6 बच्चों की मौत, गांव में पसरा मातम.. – RGH NEWS
देश

Bihar news: नदी में डूबने से एक साथ 6 बच्चों की मौत, गांव में पसरा मातम..

Bihar news मोतिहारी में मंगलवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां नदी में डूबने से छह बच्चों की मौत हो गई है। घटना केसरिया थाना क्षेत्र के राखवा पंचायत की है, जहां राघवा नदी में नहाने के दौरान यह हादसा हुआ। घटना की सूचना मिलते ही गांव में मातम छा गया और बड़ी संख्या में लोग नदी किनारे जुट गए। स्थानीय लोगों के अनुसार सभी बच्चे दोपहर में राघवा नदी में स्नान करने गए थे। इसी दौरान एक बच्चा गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसे बचाने के प्रयास में एक-एक कर छह बच्चे नदी में समा गए।

 

read more Rajya Sabha Election 2026: BJP ने 6 राज्यों से 9 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की; 16 मार्च को होगा चुनाव

 

 

गांव में पसरा मातम

Bihar newsनदी किनारे मौजूद लोगों ने बच्चों को डूबते देखा तो शोर मचाया, लेकिन जब तक आसपास के लोग मदद के लिए पहुंचते, तब तक सभी बच्चे पानी में लापता हो चुके थे। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों और गोताखोरों की मदद से काफी मशक्कत के बाद एक-एक कर सभी बच्चों के शव नदी से बाहर निकाले गए। शव निकलते ही परिजनों के बीच चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव में मातम का माहौल बन गया।

 

मृतकों की हुई पहचान

जानकारी के अनुसार पूर्वी चम्पारण जिले के केसरिया थाना क्षेत्र के लोहरगांवा स्थिति वार्ड नंबर- 05 निवासी धर्मेन्द्र सहनी की 12 वर्षीय पुत्री दिक्षा कुमारी, 09 वर्षीय पुत्री सोनाक्षी कुमारी, 06 वर्षीय प्रिया कुमारी, वहीं वार्ड नंबर- 04 निवासी कामेश्वर सहनी की पुत्री सोनाली कुमारी, मनोज सहनी की पुत्री छोटी कुमारी तथा प्रिंस कुमार की मौत हो गई है।

बकरी चराने के दौरान हुआ हादसा

Bihar newsबता दें कि सभी लोग बकरी चराने गये थे। इसी दौरान एक का पैर पानी में फिसल गया और वह पानी में डूबने लगा, जिसको बचाने के लिए दूसरे आए और एक के बाद एक कर के सभी पानी मे डूब गए। मौका-ए-वारदात पर पानी में दम घुटने से सभी की मृत्यु हो गई।

Related Articles

Back to top button