Health tips: रोज अनार के दाने खाने से सेहत को मिलते हैं ये जबरदस्त फायदे

Health tips क्या आपको भी यही लगता है कि अनार के दाने खाने से सिर्फ खून की कमी को दूर किया जा सकता है? अगर हां, तो आपको अपनी इस गलतफहमी को जल्द से जल्द दूर कर लेना चाहिए क्योंकि पोषक तत्वों से भरपूर अनार के दाने आपकी ओवरऑल हेल्थ पर पॉजिटिव असर डाल सकते हैं। महज एक महीने तक हर रोज सही मात्रा में और सही तरीके से अनार के दानों का सेवन कीजिए और खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर महसूस कीजिए।
पेट के लिए फायदेमंद- अनार के दानों में फाइबर की अच्छी खासी मात्रा मौजूद होती है और यही वजह है कि इन्हें गट हेल्थ के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। खाना आसानी से डाइजेस्ट हो जाए, इसके लिए अनार के दाने खाए जा सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एसिडिटी और ब्लोटिंग जैसी पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए भी आप अनार के दानों का सेवन कर सकते हैं।
Read more सुबह से लेकर देर रात तक की हर बड़ी और खास खबर पढ़े सिर्फ RGH NEWS पर
कंट्रोल करे कोलेस्ट्रॉल- अगर आप कोलेस्ट्रॉल लेवल पर काबू पाना चाहते हैं, तो भी अनार के दानों का सेवन करना शुरू कर सकते हैं। अनार के दानों में मौजूद तमाम पोषक तत्व आपके दिल की सेहत को मजबूत बनाए रखने में मददगार साबित हो सकते हैं। खाना खाने के बाद एक छोटी कटोरी अनार के दाने खाएं या सलाद या फिर दही में अनार के दानों को एड कर लीजिए। लिमिट में रहकर ही अनार के दानों का सेवन कीजिए।
Health tipsबूस्ट करे एनर्जी लेवल्स- अनार के दानों में विटामिन सी मौजूद होता है इसलिए अपनी बॉडी के एनर्जी लेवल्स को बूस्ट करने के लिए और कमजोरी और सुस्ती को दूर करने के लिए अनार के दानों का सेवन करने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा आयरन से भरपूर अनार के दाने खून की कमी को पूरा करने में भी कारगर साबित हो सकते हैं। कुछ दिनों तक अनार के दानों को रेगुलरली कंज्यूम कीजिए और स्वास्थ्य लाभ पाइए।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। Rgh किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।



