EPFO: EPFO ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए फिक्स की ब्याज दरें, जानिए अब कितना मिलेगा ब्याज? – RGH NEWS
बिजनेस

EPFO: EPFO ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए फिक्स की ब्याज दरें, जानिए अब कितना मिलेगा ब्याज?

EPFO। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने सोमवार को वित्त वर्ष 2025-26 के लिए EPF डिपॉजिट के लिए 8.25 प्रतिशत की ब्याज दर निर्धारित की। ये लगातार दूसरा साल है जब ब्याज दर में कोई बदलाव नहीं किया गया है। एक सूत्र ने ये जानकारी दी। पिछले साल फरवरी में, ईपीएफओ ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 8.25 प्रतिशत ब्याज दर को बरकरार रखा था। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने 2024 में ब्याज दर को मामूली रूप से बढ़ाकर 2023-24 के लिए 8.25 प्रतिशत कर दिया था, जो 2022-23 में 8.15 प्रतिशत थी। ईपीएफओ ने मार्च, 2022 में अपने 7 करोड़ से ज्यादा अंशधारकों के लिए सेवानिवृत्ति के बाद जमा पर ब्याज दर को 2021-22 के लिए घटाकर 4 दशक से ज्यादा के न्यूनतम स्तर 8.10 प्रतिशत कर दिया था, जो 2020-21 में 8.5 प्रतिशत थी।

 

सरकार की मंजूरी के बाद खाते में डाले जाएंगे ब्याज के पैसे

वित्त वर्ष 2020-21 के लिए 8.10 प्रतिशत की दर 1977-78 के बाद सबसे कम थी। उस समय ये दर 8.0 प्रतिशत थी। सूत्रों ने बताया, ”ईपीएफओ के फैसले लेने वाले सर्वोच्च निकाय केंद्रीय न्यासी बोर्ड (सीबीटी) ने सोमवार को अपनी बैठक में 2025-26 के लिए कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) पर 8.25 प्रतिशत की ब्याज दर देने का निर्णय किया है।” सीबीटी के फैसले के बाद, 2025-26 के लिए ईपीएफ जमा पर ब्याज दर को वित्त मंत्रालय की सहमति के लिए भेजा जाएगा। सरकार की मंजूरी के बाद, 2025-26 का ब्याज ईपीएफओ के 7 करोड़ से ज्यादा ग्राहकों के खातों में जमा कर दी जाएगी।

 

Read more Saudi Ras Tanura Refinery: सऊदी में दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी Aramco पर पर ईरान ने किया हमला, जानिए कितने देशों में फैला है कारोबार?

 

2013-15 में 8.75 प्रतिशत की ब्याज दर

EPFOईपीएफओ वित्त मंत्रालय के माध्यम से सरकार की मंजूरी के बाद ब्याज दर प्रदान करता है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने 2019-20 के लिए भविष्य निधि जमा पर ब्याज दर को 2018-19 के लिए निर्धारित 8.65 प्रतिशत से घटाकर 7 वर्षों में सबसे कम 8.5 प्रतिशत कर दिया था। ईपीएफओ ने 2016-17 में अपने ग्राहकों को 8.65 प्रतिशत और 2017-18 में 8.55 प्रतिशत ब्याज दर प्रदान की थी। 2015-16 में ब्याज दर थोड़ी अधिक यानी 8.8 प्रतिशत थी। वहीं वित्त वर्ष 2013-14 और 2014-15 दोनों सालों में 8.75 प्रतिशत की ब्याज दर दी, जो 2012-13 की 8.5 प्रतिशत दर से ज्यादा थी। 2011-12 में ब्याज दर 8.25 प्रतिशत थी।

Related Articles

Back to top button