Saudi Ras Tanura Refinery: सऊदी में दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी Aramco पर पर ईरान ने किया हमला, जानिए कितने देशों में फैला है कारोबार?

Saudi Ras Tanura Refinery: सऊदी अरब की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको की रास तनूरा रिफाइनरी को ईरान की ओर से किए गए ड्रोन हमले के बाद धुआं-धुआं हो गई। हमले के तुरंत बाद रिफाइनरी को फिलहाल के लिए बंद कर दिया गया जिससे वैश्विक तेल आपूर्ति को लेकर अनिश्चितता बढ़ गई है।
सऊदी अरामको की तनूरा रिफाइनरी बंद
सूत्रों के अनुसार हमले में आग कुछ ही क्षेत्रों में लगी थी और इसे तुरंत काबू में कर लिया गया। अब तक किसी बड़े नुकसान की कोई पुष्टि नहीं हुई है। रास तनूरा रिफाइनरी सऊदी तेल निर्यात का प्रमुख केंद्र है और दुनिया के कई हिस्सों को तेल की आपूर्ति इसी रिफाइनरी से होती है। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर रिफाइनरी लंबी अवधि तक बंद रहती है तो पेट्रोल, डीजल और जेट फ्यूल जैसी प्रोसेस्ड उत्पादों की सप्लाई घट सकती है जिससे अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों में इजाफा होने की संभावना है। रास तनूरा की प्रोसेसिंग क्षमता लगभग 5.5 लाख बैरल प्रति दिन (BPD) है।
ड्रोन हमले से हड़कंप!
मिडिल ईस्ट पहले ही अमेरिका, इज़राइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का सामना कर रहा है। साथ ही, होर्मुज की जल मार्ग से होकर दुनिया का लगभग 20 प्रतिशत तेल गुजरता है। ऐसे में इस तरह के हमले वैश्विक तेल आपूर्ति और ऊर्जा सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकते हैं। सऊदी अरब ने अभी तक इस हमले का कोई प्रतिकारात्मक कदम नहीं उठाया है। अंतरराष्ट्रीय विश्लेषक यह देख रहे हैं कि रियाद किस रणनीति के तहत इस हमले का जवाब देगा।
read more Sex Racket News Today: राजधानी में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़; 5 युवतियां समेत 8 गिरफ्तार
Ras Tanura Refinery” पर ड्रोन हमले का असर क्या हुआ?
उत्तर: हमले के बाद रिफाइनरी फिलहाल के लिए बंद कर दी गई, जिससे वैश्विक तेल आपूर्ति में अनिश्चितता बढ़ गई। आग को तुरंत काबू में कर लिया गया और बड़े नुकसान की पुष्टि नहीं हुई।
read more Sex Racket News Today: राजधानी में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़; 5 युवतियां समेत 8 गिरफ्तार
“Ras Tanura Refinery” की प्रोसेसिंग क्षमता कितनी है?
Saudi Ras Tanura Refinery: रास तनूरा रिफाइनरी की प्रोसेसिंग क्षमता लगभग 5.5 लाख बैरल प्रति दिन (BPD) है।



