Stock Market Crash: ईरान-इजरायल युद्ध की आग में शेयर बाजार हुआ क्रैश, सेंसेक्स 1500 और निफ्टी में 450 से ज्यादा का गिरबट – RGH NEWS
बिजनेस

Stock Market Crash: ईरान-इजरायल युद्ध की आग में शेयर बाजार हुआ क्रैश, सेंसेक्स 1500 और निफ्टी में 450 से ज्यादा का गिरबट

Stock Market Crash अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग के चलते शेयर बाजार में आज यानी 2 मार्च को गिरावट है। सेंसेक्स 1500 अंक (1.80%) से ज्यादा की गिरावट के साथ 79,800 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी करीब 451 अंकों (1.80%) की गिरावट है, ये 24,700 के स्तर पर है।

 

जियोपॉलिटिकल तनाव और जंग जैसी स्थिति में महंगाई बढ़ने का खतरा रहता है। इससे कंपनियों का मुनाफा कम हो सकता है। ऐसे में निवेशक उनके शेयर बेचना शुरू कर देते हैं और इसे सोने-चांदी जैसी सुरक्षित जगह निवेश करते हैं। इससे बाजार में गिरावट आती है।

 

कच्चा तेल 10% चढ़कर 79 डॉलर पर पहुंचा

 

कच्चे तेज की कीमतों में तेजी के चलते आज एनर्जी और ऑटो शेयरों में ज्यादा गिरावट है। ब्रेंट क्रूड की कीमत 10% बढ़कर 79 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गई है। जानकारों का मानना है कि अगर यह तनाव और बढ़ा, तो तेल की कीमतें 120 डॉलर प्रति बैरल तक सकती हैं।

 

Stock Market Crashइसका असर भारत में पेट्रोल-डीजल पर दिख सकता है। दिल्ली में पेट्रोल ₹95 लीटर से बढ़कर ₹100 तक पहुंच सकता है। वहीं डीजल ₹88 से बढ़कर ₹92 तक जा सकता है।

 

read more Delhi Bomb Threat News: राजधानी के नामी स्कूलों को फिर बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस और दमकल विभाग अलर्ट मोड पर

 

 

सोना 7 हजार रुपए बढ़ा, 1.66 लाख पर पहुंचा

 

Stock Market Crashइंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 7 हजार रुपए बढ़कर 1.66 लाख पहुंच गया है। इससे पहले इसकी कीमत 1.59 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम थी।

वहीं, एक किलो चांदी 20 हजार रुपए बढ़कर 2.87 लाख रुपए पर पहुंच गई है।

 

कमोडिटी एक्सपर्ट अजय केडिया के मुताबिक सोना 1.90 लाख रुपए तक जा सकता है। चांदी 3.50 लाख तक पहुंच सकती है। युद्ध जैसे अनिश्चित माहौल में निवेशक सोने को सुरक्षित मानते हैं और इसमें पैसा लगाने लगते हैं। इससे इसकी डिमांड बढ़ती है और ये महंगे होने लगते हैं।

Related Articles

Back to top button